20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालनर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान को कंटेनर ने कुचला, मौके...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान को कंटेनर ने कुचला, मौके पर मौत

Published on

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कंटेनर चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हरीनारायण गुर्जर (33) पिता गंगाराम गुर्जर, निवासी देवबरखेड़ी (बैरसिया रोड) के रूप में हुई है। हरीनारायण पेशे से किसान थे और मंगलवार रात अपनी पल्सर बाइक से अकेले ही सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जा रहे थे, तभी बाइपास पर वे इस हादसे का शिकार हो गए।

इस घटना से हरीनारायण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि मृतक की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। लंबे इंतजार और कई मन्नतों के बाद अभी महज ढाई महीने पहले ही उनके घर में जुड़वा बेटों का जन्म हुआ था। बच्चों के आगमन से पूरा परिवार बेहद खुश था, लेकिन इस असमय काल के ग्रास ने हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के बाद आरोपी कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाश और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...