20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालस्पीड पोस्ट में देरी पर उपभोक्ता आयोग सख्त: डाक विभाग पर लगाया...

स्पीड पोस्ट में देरी पर उपभोक्ता आयोग सख्त: डाक विभाग पर लगाया 8 हजार का जुर्माना, कहा- प्रीमियम सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Published on

भोपाल। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, भोपाल (बेंच क्रमांक-1) ने स्पीड पोस्ट सेवा में देरी को गंभीर लापरवाही और सेवा में कमी मानते हुए डाक विभाग को फटकार लगाई है। आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ला और सदस्य डॉ. प्रतिभा पांडेय की पीठ ने विभाग को पीड़ित उपभोक्ता को ₹8,000 मुआवजा देने का आदेश सुनाया है। मामला भोपाल की ज्योति शर्मा से जुड़ा है, जिन्होंने 12 जनवरी 2026 को अरेरा हिल्स उप डाकघर से ₹1228 का प्रीमियम शुल्क चुकाकर एक पार्सल बुक किया था। इस पार्सल में श्रीमद्भगवद्गीता, शुद्ध घी की मिठाइयां और कपड़े थे। ज्योति ने उसी दिन एक अन्य पार्सल भी भेजा था जो महज 3 दिन में पहुंच गया, लेकिन घरेलू सामान और श्रद्धा से भरा यह मुख्य पार्सल स्थानीय पते पर होने के बावजूद पूरे 7 दिन की देरी से 19 जनवरी को डिलीवर हुआ। विभागीय सुस्ती के खिलाफ ज्योति शर्मा ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान डाक विभाग इस अत्यधिक देरी का कोई ठोस और तकनीकी कारण पेश नहीं कर सका। इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए आयोग ने कहा कि जब कोई उपभोक्ता अतिरिक्त शुल्क देकर स्पीड पोस्ट जैसी प्रीमियम सेवा का चयन करता है, तो समय पर डिलीवरी पाना उसका अधिकार है। केवल ‘सामान डिलीवर हो गया’ कहकर विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता। आयोग ने डाक विभाग को आदेश दिया है कि वह परिवादी को मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में ₹5,000 और वाद व्यय के ₹3,000 (कुल ₹8,000) का भुगतान दो महीने के भीतर करे। तय समय पर भुगतान न करने की स्थिति में विभाग को 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...