11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्य'कहां-कहां छुआ?' कानपुर में शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की से दारोगा के...

‘कहां-कहां छुआ?’ कानपुर में शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की से दारोगा के शर्मनाक सवाल

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश कानपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक लड़की मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची. लड़की का आरोप है कि थाने में मौजूद दरोगा ने पूछा कि छेड़छाड़ करने वाले ने कहां कहां छुआ है. जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो लड़की आज इच्छा मृत्यु मांगने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गई. आरोप है कि कमिश्नर से मिलने से पहले ही पुलिस ने लड़की को जीप में लाद लिया. अब एसीपी इस मामले में कार्रवाई का दावा कर रहे हैं.

कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची लड़की को छेड़छाड़ के आरोपी के अलावा दरोगा दुर्गा प्रसाद यादव से शिकायत है. लड़की दरोगा के पास अपनी शिकायत लेकर रावतपुर थाने गई थी. उसका आरोप है कि उसे शिव कुमार सिंह नाम का युवक खुद को सीएम का पीआरओ बताकर छेड़छाड़ करता था. अश्लील वीडियो भेजता था.

जब इस मामले की शिकायत थाने में की तो दरोगा दुर्गा प्रसाद यादव ने शिकायत के बारे में आरोपी तक खबर पहुंचा दी. हत्या की साजिश रच डाली. दरोगा ने यह भी पूछा कि बताओ आरोपी ने कहां कहां छुआ है. लड़की का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हल्की धाराओं में पकड़ा कि तुरंत जमानत हो गई.

रावतपुर की रहने वाली युवती जब पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंची तो पुलिस कुछ मिनटों में वहां पहुंच गई. लड़की जैसे ही दफ्तर में जाने लगी तो पुलिस ने उसे खींचकर जीप में लाद लिया. पुलिस लड़की को कमिश्नर से मिलने से रोकना चाहती थी. पुलिस उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर साथ ले गई. एसीपी अशोक शुक्ल का कहना है कि पीड़ित की एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर हर बिंदु की जांच होगी.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...