24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअंतरिक्ष में भारत का झंडा, गेमचेंजर साबित होगा ISRO का यह प्रयोग!

अंतरिक्ष में भारत का झंडा, गेमचेंजर साबित होगा ISRO का यह प्रयोग!

Published on

नई दिल्ली

चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही कहा था कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ में भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लहराएगा। अब ISRO इस वादे को पूरा करने जा रहा है। 7 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) अब तक के सबसे छोटे कमर्शल रॉकेट से ‘आजादीसैट’ सैटलाइट को लॉन्च करने वाला है। यह रॉकेट अपने साथ तिरंगा लेकर जाएगा और आसमान में लहराएगा।

क्या था प्रधानमंत्री का वादा?
पीएम मोदी ने कहा था कि गगनयान मिशन के जरिए राष्ट्रध्वज को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस मिशन में मानव भी अंतरिक्ष में जाएगा। हालांकि मिशन में देरी की वजह से अभी यह वादा तो पूरा नहीं हो पाया लेकिन इस मौके पर ISRO खास प्रयोग कर रहा है जो कि भविष्य के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। ISRO ने छोटे सैटलाइट को लॉन्च करने के लिए स्मॉल सैटलाइट लॉन्च वीइकल (SSLV) डिवेलप किया है। इससे 500 किलोग्राम तक के वजन को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जा सकता है।

ग्रामीण छात्राओं का बनाया सैटलाइट
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के मौके पर एसएसएलवी अपने साथ जिस सहयात्री को लेकर अंतरिक्ष में जा रहा है उसकी अपनी कई खासियत हैं। इसका नाम ‘AzaadiSAT’ है जो कि अपने साथ 750 ग्रामीण इलाकों की छात्राओं ने बनाया है और यह 75 तरह के काम करेगा। ग्रामीण छात्राओं को शोध और विज्ञान की तरफ प्रेरित करने के लिए यह प्रोजेक्ट चलाया गया था जिसके तहत छात्राओं ने मिलकर स्मॉल सैटलाइट तैयार किया है।

भविष्य के लिए कितना उपयोगी होगा यह प्रयोग
वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में स्पेस प्रोग्राम के लिए यह मिशन बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। 120 टन के इस एसएसएलवी से 500 किलोग्राम तक के भार को आसानी से पृथ्वी की कक्षा में भेजा जा सकता है। यह बहुत की कॉस्ट इफेक्टिव है। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा, यह नया सैटलाइट गेमचेंजर साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इसकी सफलता भविष्य में भारत को एक बड़ा सैटलाइट लॉन्च मार्केट बना सकता है। कम समय में और कम लागत में यह बड़े सैटलाइट जैसा काम कर सकता है। इससे कई देश अपने सैटलाइट तैयार करवाने और उन्हें लॉन्च करने के लिए भारत की मदद ले सकतेहैं। इससे स्पेस सेक्टर में भारत की धमक भी बढ़ेगी और कई कंपनियां स्मॉल सैटलाइट के लिए भारत के पास आ सकती हैं।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...