11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यजौनपुर के मातमी जुलूस में लगे सर तन से जुदा के नारे,...

जौनपुर के मातमी जुलूस में लगे सर तन से जुदा के नारे, वीडियो वायरल, चार अरेस्‍ट

Published on

जौनपुर

जौनपुर में बुधवार को ताजिया दफन के दौरान कुछ लोगों ने ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच के बाद चार लोगों को अरेस्‍ट कर लिया गया। यह घटना मरगंज थाना क्षेत्र के करियांव बाजार की है।

बुधवार को मातमी जुलूस में शामिल युवाओं ने ‘सर तन से जुदा’ वाले विवादास्‍पद नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, ताजिया दफन ताजिया दफन के दौरान जुलूस में कुछ आपत्तिजनक नारे लगने की बात प्रकाश में आई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में जांच की गई। इस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की गई।

उन्‍होंने आगे बताया, ‘मामले में समुचित धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत करते हुए, इसमें संलिप्त सभी लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...