8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यतेजस्‍वी यादव को नीतीश कुमार ने दी अपनी बुलेट प्रूफ कार, जल्‍द...

तेजस्‍वी यादव को नीतीश कुमार ने दी अपनी बुलेट प्रूफ कार, जल्‍द सौपेंगे बिहार की कमान?

Published on

पटना

तेजस्‍वी यादव को नीतीश कुमार की गाड़ी मिल गई है। वही गा‍ड़ी जिससे नीतीश कुमार चला करते थे। तेजस्‍वी यादव ने आधा सफर पूरा कर लिया है। अब बस सीएम की कुर्सी तक पहुंंचना बाकी है। ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअसल, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी तेजस्‍वी यादव को दे दी है। सरकार बदलने और बुधवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद के बाद अब महागठबंधन की सरकार बन गई है। तेजस्‍वी यादव अब सरकार के सेकेंड मुखिया हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव अब उपमुख्‍यमंत्री बन गए हैं। इसे देखते हुए अब उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गृह विभाग के आदेश पर तेजस्वी यादव को Z+ की सुरक्षा दी गई है। साथ ही उन्‍हें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी दी गई है। इसके पहले उन्‍हें वाई प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी। लेकिन अब उन्‍हें वही बुलेट प्रूफ गाड़ी दी गई है, जिसपर नीतीश कुमार चला करते थे।

दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्‍हें शपथ दिलवाई। इसके बाद अब तेजस्वी यादव की सुरक्षा में गृह विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। बताते चलें कि गृह विभाग मुख्‍यमंत्री के पास ही रहने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है तेजस्‍वी को खास अनुभव कराने के लिए नीतीश कुमार ने उन्‍हें भी जेड प्‍लस की सुरक्षा और बुलेट प्रूफ गाड़ी उपलब्‍ध करवाई है। अभी तक राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस की सुरक्षा मिली थी। अब इस लिस्ट में तेजस्वी यादव भी आ गए हैं।

कई नेताओं को हाल ही में मिली थी वाई सिक्योरिटी
बता दें कि अति विशिष्‍ट व्‍ययक्तियों को खास श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला राज्य की सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर गृह विभाग करता है। अब तेजस्वी यादव को इसी के तहत जेड प्लस की सिक्योरिटी दी गई है। गौरतलब हो कि हाल ही में बिहार में बीजेपी के 12 नेताओं को वाई प्लस की सिक्योरिटी दी गई थी।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...