9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यलिव-इन में रह रही प्रेमिका को होटल में बुलाकर चाकू से गोदा,...

लिव-इन में रह रही प्रेमिका को होटल में बुलाकर चाकू से गोदा, लगे 200 टांके

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली एक प्रेमिका को उसके पार्टनर ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने महिला पर इतने वार किए कि डाक्टरों को उसे 200 टांके लगाने पड़े. ज्यादा खून बहने की वजह से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. हमला करने वाले प्रेमी ने उसे होटल में बुलाया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता आरोपी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में थी. महिला ने उसे उधार दिए रुपए मांगे. इस पर आरोपी ने महिला को पैसे देने के बहाने एक होटल में बुलाया. इसके बाद जब महिला होटल पहुंची तो उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया. इसके बाद महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. आरोपी उसे खींचते एक कमरे में ले गया. आरोप है कि वह महिला को जान से मार देना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने किसी तरह रूम का गेट बंद कर अपनी जान बचाई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने तीन घंटे तक महिला की सर्जरी की, जिसमें 200 टांके लगाने पड़े. डॉक्टर अमित जैन ने कहा कि महिला की हालत गंभीर थी. इस दौरान उसका काफी खून बह गया था. ने घर में ही बना दी कब्र, ऐसे खुला कत्ल का राज

इस मामले में ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि महिला युवक के साथ लिव-इन- रिलेशनशिप में थी. उसका युवक से विवाद हुआ तो उसने हमला कर दिया. आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...