8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यकातिल सास के हाथ में बहू का कटा हुआ सिर, सड़क पर...

कातिल सास के हाथ में बहू का कटा हुआ सिर, सड़क पर निकली तो कांप गई लोगों की रूह

Published on

विशाखापट्नम,

आंध्र प्रदेश के अन्नाम्मैया जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपनी बहू का सिर काट दिया और थाने पहुंच गई. महिला अपने हाथों में सिर लेकर जैसे ही थाने पहुंची तो हड़कंप मच गया. यह घटना अन्नामय्या जिले के रायचोटी मंडल के. रामपुरम गांव में गुरुवार को हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अन्नाम्मैया जिले के रायचोटी क्षेत्र में सुब्बम्मा नाम की महिला ने अपनी 35 वर्षीय बहू वसुंधरा का सिर धड़ से अलग कर दिया. सिर धड़ से अलग करने के बाद पॉलीथिन में भरकर हाथों में लेकर थाने की ओर निकल पड़ी.

जब इस हालत में महिला को लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया. इस घटना को देख शहर के लोगों में सनसनी फैल गई, इस भयावह मंजर को देखकर लोग डर गए. महिला जैसे ही कटा सिर लेकर थाने पहुंची, पुलिस भी हैरान रह गई.

रायचोटी थाने के पुलिस निरीक्षक सुधाकर के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे सुब्बम्मा ने अपनी बहू वसुंधरा की सिर काटकर हत्या कर दी और उसका सिर थाने ले गई. सुब्बम्मा के बेटे की 10 साल पहले वसुंधरा से शादी के बाद मौत हो गई थी.

सुब्बम्मा को शक था कि वसुंधरा के मल्लिकार्जुन नाम के युवक के साथ अवैध संबंध हैं और वसुंधरा और मल्लिकार्जुन संपत्ति के लिए सुब्बम्मा को मार देना चाहते हैं. इसी आशंका के चलते सुब्बम्मा ने वसुंधरा की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...