10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअब 'बायकॉट ब्रह्मास्त्र' हुआ ट्रेंड, आमिर-अक्षय के बाद लोगों के निशाने पर...

अब ‘बायकॉट ब्रह्मास्त्र’ हुआ ट्रेंड, आमिर-अक्षय के बाद लोगों के निशाने पर रणबीर कपूर!

Published on

इस समय बॉलीवुड की जितनी भी फिल्में आ रही हैं, लगभग सभी को बायकॉट करने की हवा बह रही है। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ का लोगों ने खूब विरोध किया और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इसे भी एक्टर के पुराने बयानों की वजह से लोगों ने बायकॉट कर दिया। ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ का भी बहिष्कार करने की बात कही जा रही है, क्योंकि एक्टर ने आमिर और उनकी फिल्म की तारीफ कर दी। अब रणबीर कपूर लोगों को खटक गए हैं। उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को बायकॉट करने की बात कही जा रही है। ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड हो रहा है। ऐसा क्यों? आइये जानते हैं।

‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म है, जो अक्सर ट्रोल होते हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा उनकी वाइफ आलिया भट्ट, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी हैं। फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले इसके गाने और BTS वीडियो और फोटोज शेयर कर बज बनाया जा रहा है। इस बीच ये फिल्म और इसके एक्टर रणबीर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इसकी कई वजह हैं।

रणबीर पर लगा ये आरोप
जब ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर आया था, तभी लोगों ने नोटिस कर लिया था कि वीडियो में रणबीर जूते पहनकर मंदिर के अंदर जा रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है।

‘पीके’ की फोटोज वायरल
अब ट्विटर पर आमिर खान की ‘पीके’ मूवी की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। उनके गाल पर भगवान के स्टीकर लगे हैं। इसी वजह से लोग उनसे नाराज हैं।

नहीं जाएंगे मूवी देखने
एक ने लिखा, ‘उन्हें लगता है कि ढेर सारे स्टार कास्ट होंगे तो हम मूवी देखने जाएंगे। #BoycottAliaBhatt #BoycottBollywood #boycottbrahmastra’

करण जौहर पर फूटा गुस्सा
एक ने ट्वीट किया, ‘हमीं से कमाते हो, हमीं को घटिया बोलते हो। वाह रे करण जौहर।’ इसी तरह के और भी ट्वीट वायरल हो रहे हैं। लोग अमिताभ बच्चन की भी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने एक बार KBC में महिला के घूंघट करने पर सवाल उठा दिया था, जबकि मुस्लिम महिला के बुर्का या हिजाब पहनने पर कुछ नहीं कहा था।

रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहले आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ को भी बायकॉट किया जा रहा था। आमिर पर देश विरोधी बयानों की वजह से लोगों का गुस्सा फूटा तो अक्षय भी पुराने विवादों की वजह से ही फंसे। अब ये देखना होगा कि क्या इसका खामियाजा रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी भुगतना पड़ेगा!

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...