12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीति4 सितंबर को हल्ला बोल, 7 को भारत जोड़ो यात्रा... महंगाई के...

4 सितंबर को हल्ला बोल, 7 को भारत जोड़ो यात्रा… महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कांग्रेस की पूरी प्लानिंग जानिए

Published on

नई दिल्ली

कोरोना के चलते कांग्रेस ने भले ही महंगाई के खिलाफ 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख बढ़ाकर 4 सितंबर कर दी हो, लेकिन कांग्रेस ने अपना हल्लाबोल कार्यक्रम गांवों से लेकर शहरों में बदस्तूर जारी रखने की योजना बनाई है। गुरुवार की शाम महंगाई के खिलाफ अपने प्रदेश प्रभारियों व पदाधिकारियों की अहम बैठक में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सड़क पर अपनी लड़ाई की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर आगामी रूपरेखा तय की। मीटिंग में गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, यूपी व झारखंड कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने इसमें भाग लिया। यह जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने दी।

क्या है कांग्रेस की पूरी प्लानिंग
उन्होंने बताया कि आगामी 22 अगस्त को हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ‘महंगाई पर हल्ला बोल दिल्ली चलो’ सम्मेलन होगा। जबकि पार्टी की ओर से देशभर में 17 अगस्त को शुरू किए गए महंगाई पर चौपाल नामक संवाद कार्यक्रम का समापन 23 अगस्त को होगा। वहीं आगामी 25 अगस्त को देशभर में हरेक जिले में जिला पदाधिकारियों की ओर से ‘महंगाई पर हल्ला बोल दिल्ली चलो’ सम्मेलन या रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी तर्ज पर 27 अगस्त को देश के हर ब्लॉक में ब्लॉक समिति के पदाधिकारियों द्वारा ‘महंगाई पर हल्ला बोल दिल्ली चलो’ सम्मेलन या रैली का आयोजन किया जाएगा।

मोदी सरकार को महंगाई के अलावा इन मुद्दों पर भी घेरा जाएगा
4 सितंबर की रामलीला मैदान की प्रस्तावित रैली में देशभर के राज्यों से पार्टी के लोग आएंगे। जयराम का कहना है कि इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील नरेंद्र मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा। इस रैली में राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता जनता को संबोधित करेंगे। रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरेगी। कांग्रेस नेता का कहना है कि एक मजबूत व रचनात्मक विपक्ष होने के नाते आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर कर जनता के बीच जाएगी। वहीं कांग्रेस आगामी 7 सितंबर से 3500 किमी लंबी अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित की जाएगी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...