7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालएमपी गजब है! महिला के सिर में लगी चोट, जख्म पर चिपका...

एमपी गजब है! महिला के सिर में लगी चोट, जख्म पर चिपका दिया कंडोम का पैकेट

Published on

मुरैना

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सरकारी अस्पताल में अपने घाव का उपचार करवाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला के घाव पर कंडोम का खाली पैकेट बांध दिया गया। खाली पैकेट के ऊपर बैंडेज भी कर दिया गया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां जब डॉक्टरों ने पट्टी खोली तब इस गड़बड़ झाले का खुलासा हुआ। स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आने पर सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए हैं। वॉर्ड बॉय को भी तत्काल हटा दिया गया है।

मामला पोरसा स्वास्थ्य केंद्र का है। दरअसल पोरसा स्वास्थ्य केंद्र में रेशमा बाई नाम की 70 साल की बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए लाया गया था। रेशमा बाई के सिर पर ईंट गिर जाने की वजह से वह घायल हो गई थी। सिर से खून बह रहा था तो परिजन रेशमा बाई को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां डॉक्टर ने रेशमा बाई की हालत देखी और वार्ड बॉय से घाव पर पट्टी बांधने के लिए कह दिया। वार्ड बॉय ने घाव से बहते खून को बंद करने के लिए कंडोम का खाली पैकेट इस्तेमाल किया। वार्ड बॉय अंतराम ने कंडोम का खाली पैकेट रेशमा बाई के घाव पर लगा दिया और इसके बाद सिर पर बैंडेज लगा दिया।

यहां से रेशमा बाई को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जब डॉक्टर ने सिर पर बंधी पट्टी खोली तो कंडोम का खाली पैकेट देखकर हैरान रह गए। इसकी जानकारी जब मीडिया को मिली तो हंगामा खड़ा हो गया। आनन-फानन में सीएमएचओ ने पूरे मामले पर जांच बैठा दी। इस मामले में एडीएम नरोत्तम भार्गव का कहना है कि उन्होंने भी वीडियो देखा है और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...