16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालभोपाल में तालाब का पानी सड़कों पर..., बड़े तालाब में क्रूज की...

भोपाल में तालाब का पानी सड़कों पर…, बड़े तालाब में क्रूज की एक मंजिल डूबी

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार रात साढ़े 8 बजे से अब तक साढ़े 7 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शहर के हालात का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 150 से ज्यादा इलाके जलमग्न हो गए हैं। ईंटखेड़ी नदी के उफान पर आने से भोपाल का बैरसिया से संपर्क टूट गया है। कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। तेज आंधी और बारिश से 100 से अधिक पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। करीब 200 इलाकों में बिजली रातभर से गुल है। अभी भी कई इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। खराब मौसम के कारण भोपाल आने वाली सभी फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई है।

लगातार पानी के आने से कलियासोत डैम के 7 और भदभदा के 5 गेट खुल दिए गए हैं। बड़ा तालाब के उफान पर आने से बोट क्लब में क्रूज लेक प्रिंसेस आधा डूब गया और किनारे से दूर चला गया। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने रस्सों की मदद से उसे बाहर निकाला। हालांकि, अभी भी क्रूज आधा डूबा हुआ है। क्रूज की एक मंजिल पूरी तरह से डूब चुका है। कर्मचारी दूसरी बोटों को भी किनारों पर लाने में लगे हैं। 50 से ज्यादा बतख को बचाने की भी कवायद जारी है।

कोलार की सभी कॉलोनियों में पानी-पानी
राजधानी के कोलार में सबसे ज्यादा पानी भरा हुआ है। यहां की अधिकांश कॉलोनियों में पानी भर गया है। ललिता नगर और नयापुरा की 50 से ज्यादा दुकानों में पानी भर गया। बावड़िया कलां, दानिशकुंज, मंदाकिनी समेत कई इलाके भी प्रभावित हैं।

राजधानी में 100 से ज्यादा पेड़ गिरे
मौसम विभाग की माने तो रात और सुबह तेज रफ्तार से हवा चली। इस कारण बावड़िया कलां, श्यामला हिल्स, होशंगाबाद रोड, नीलबड़, रातीबड़, कोलार, बाग सेवनिया समेत कई इलाकों में 100 से ज्यादा पेड़ गिर गए।

कलियासोत के 7, भदभदा के 5 गेट खुले
भोपाल में लगातार जारी तेज बारिश के बाद डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। बड़ा तालाब में 5 से 6 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं तो कलियासोत और भदभदा डैम के गेट भी खोले गए। अभी कलियासोत के 7 और भदभदा के 5 गेट खुले हुए हैं।

200 इलाकों में बिजली गुल
कोलार, छोला, अशोका गार्डन, होशंगाबाद रोड, अवधपुरी, करोंद, शिवनगर, बैरागढ़ सहित 200 से अधिक इलाकों में बिजली गुल रही। कोलार के मंदाकिनी, गेहूंखेड़ा, नयापुरा में तो सुबह 9 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कंपनी के अनुसार रातभर से हो रही बारिश की वजह से प्रदेश में बिजली के बुनियादी ढांचे को क्षति हुई है। बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने में पूरा बिजली अमला जुटा है। तेज बारिश एवं बाढ़ के हालात के बीच बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...