15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्य'सोनाली फिट थीं, हार्ट अटैक नहीं आ सकता', बहन ने की CBI...

‘सोनाली फिट थीं, हार्ट अटैक नहीं आ सकता’, बहन ने की CBI जांच की मांग

Published on

चंडीगढ़,

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत पर उनके परिजनों ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं परिजनों ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. उनकी बहन रमन ने कहा कि सोनाली को हार्ट अटैक नहीं आ सकता, वे काफी फिट थीं.रमन ने कहा, सोनाली काफी फिट थीं. उन्हें हार्ट अटैक नहीं आ सकता है. हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं. हमारा परिवार ये मान ही नहीं सकता कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई. उन्हें कोई मेडिकल प्रोब्लम नहीं थी.

सोनाली फोगाट की एक और बहन रूपेश ने कहा, सोनाली ने मौत से पहले शाम को कॉल की थी. उन्होंने बताया कि सोनाली व्हाट्सएप पर बात करना चाहती थी और कहा था कि कुछ गड़बड़ हो रहा है. बाद में उन्होंने फोन कट कर दिया और बाद में फिर फोन नहीं उठाया.

इससे पहले सोनाली की बहन ने दावा किया था कि उनकी एक दिन पहले भी सोनाली से फोन पर बात हुई थी. इस दौरान सोनाली फोगाट ने कहा था कि वे ठीक हैं. शूटिंग के लिए जा रही हैं. उन्होंने बताया था कि वे 27 तारीख को लौट कर आ जाएंगी. उन्होंने कहा, फिर सोमवार सुबह बात हुई तो उन्होंने मां से बात की. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां को बताया कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत सी हो रही है और ऐसा लग रहा है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है, शायद कोई साजिश रच रहा है.

सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. पुलिस के मुताबिक, सोनाली फोगाट सोमवार रात अंजुना में ‘Curlies’ रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई. इसके बाद उन्हें गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में लाया गया था. यहां उनका निधन हो गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है.

2019 में लड़ा था विधानसभा चुनाव
सोनाली फोगाट 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं. उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया था. अब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से बीजेपी में आ गए हैं और इस सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं. वहीं इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सोनाली फोगाट ने भी अपनी दावेदारी की थी. कुलदीप बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही सोनाली फोगाट से मुलाकात की थी

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...