21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की संपदा कालोनी में 1 करोड़ का फंड और विकास को...

भेल की संपदा कालोनी में 1 करोड़ का फंड और विकास को तरसे रहवासी

Published on

– समिति के 7 डायरेक्टरों ने किया विरोध,रहवासी भी उतरे मैदान में

भोपाल

भेल क्षेत्र के बॉयपास रोड स्थित संपदा कालोनी का भी अजीबों-गरीब मामला है । साढ़े तीन साल पहले इस कालोनी में सर्व सम्मति से रहवासी कालोनी का गठन किया गया । 11 सदस्यीय समिति में से करीब 4 संचालक मनमानी पर उतारू हो गये । समिति के पास 1 करोड़ का फंड होने के बाद भी विकास के नाम पर रहवासी तरस गये । कई बार अध्यक्ष सहित अन्य संचालकों से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं । यहां तक कि नियम विरूद्ध कोषाध्यक्ष को भी समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया ।

इससे नाराज 7 डायरेक्टरों में सहकारिता विभाग को कर डाली लेकिन यहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है । इससे परेशान स्थानीय रहवासी व 7 संचालकों ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर अध्यक्ष सहित अन्य 3 डायरेक्टरों पर आरोपों की झड़ी लगा दी । डायरेक्टर नितिन दुबे का कहना है कि समिति के पास 1 करोड़ रूपये को फंड है लेकिन वह कालोनी के विकास में खर्च न करते हुये अन्य डायरेक्टरों को बिना बताये मनमानी राशि खर्च कर रहे हैं इसकी जानकारी तक नहीं दी जा रही है । संचालक मंडल की सहमति के बिना राशि खर्च करना गलत है । सभी 7 डायरेक्टरों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव शिकायत पत्र के माध्यम से उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग को की है ।

बिना संचालक मंडल के सहमति के बैठक बुलाकर मनमाने ढंग से निर्णय थोपने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर रहवासियों ने अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई है तथा अध्यक्ष ने 3 संचालकों को शामिल कर मनमाना निर्णय रहवासियों पर थोप रहे हैं एवं संचालक मंडल द्वारा विरोध करने पर उन्हें बाहर निकालने की धमकी देकर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं ।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...