22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में विमान हाईजैक, पायलट ने वॉलमार्ट में क्रैश करने की दी...

अमेरिका में विमान हाईजैक, पायलट ने वॉलमार्ट में क्रैश करने की दी धमकी, पुलिस ने स्टोर खाली करवाया

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में एक विमान को हाइजैक होने के बाद अफरा-तफरी मची हुई है। विमान का पायलट इसे वॉलमार्ट सुपरमार्केट में क्रैश करवाने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद ऐक्शन में आई पुलिस ने आनन-फानन में पूरे सुपरमार्केट को खाली करवा लिया है। पायलट हाईजैक किए गए विमान को काफी खतरनाक तरीके से उड़ाता हुआ भी नजर आया है। इस घटना के सामने आने के बाद इमरजेंसी रिस्पांस टीम भी सक्रिय हो गई है। इस विमान का पायलट मिसिसिपी के टुपेलो के ऊपर से उड़ान भर रहा है। सोशल मीडिया में दावा किया गया है कि विमान को हाइजैक करने वाले शख्स की उम्र 29 साल की है। हालांकि, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने वॉलमार्ट को खाली करवाया
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मिसिसिपी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) बताया कि उन्हें सूचित किया गया था कि हवाई जहाज का पायलट मिसिसिपी के टुपेलो के ऊपर से उड़ान भर रहा है। हाईजैक करने वाले पायलट की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने टुपेलो के वॉलमार्ट और डॉजेस कार डीलरशिप के स्टोर को खाली करवा लिया है।

विमान की पहचान किंग एयर के तौर पर हुई
टुपेलो पुलिस डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा कि 09-03-2022 को लगभग 05:00 बजे हमें सूचित किया गया कि एक हवाई जहाज का एक पायलट (संभवतः किंग एयर टाइप) टुपेलो के ऊपर से उड़ान भर रहा है। पायलट ने E911 के साथ संपर्क किया है और है वेस्ट मेन पर स्थित वॉलमार्ट पर जानबूझ कर विमान को क्रैश करवाने की धमकी दी है। पुलिस ने संभावना जताई है कि हाईजैक किया गया विमान शायद किंग एयर यूटिलिटी एयरक्राफ्ट है।

अलर्ट पर पुलिस और अस्पताल
पुलिस ने बताया कि हमने एहतियातन वॉलमार्ट और डॉजेस कार डीलरशिप के साथ बात कर उनके स्टोर को खाली करवा लिया है। इसका मकसद, दोनों स्टोर में इकट्ठा हुए लोगों को तितर-बितर करना था। टुपेलो पुलिस डिपार्टमेंट भी पायलट के साथ सीधे बात करने में सक्षम है। इस समय हमारे क्षेत्र में टुपेलो पुलिस और सभी आपातकालीन सेवाओं के अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को उस क्षेत्र से बचने के लिए कहा जाता है जब तक कि सब कुछ स्पष्ट न हो जाए।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे विमान के पाथ को देखकर लगता है कि पायलट इसे टुपेलो शहर के आसपास आड़े तिरछे तरीके से उड़ा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने विमान का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि इसे 29 साल के एक युवक उड़ा रहा है, जिसने इसे हाइजैक किया है। वह इसे किसी चीज में क्रैश करवाने की धमकी भी दे रहा है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...