22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीतिमहंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पायलट बोले- BJP की करतूत से...

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पायलट बोले- BJP की करतूत से लोगों की जेब पर चपत

Published on

नई दिल्ली

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की हल्लाबोल रैली आज दिल्ली रामलीला मैदान में हो रही है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमले कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है. जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है. कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी. ये सरकार किसान विरोधी भी है. पहले किसानों के खिलाफ कानून बनाए और अब एमएसपी पर बात नहीं कर रहे हैं. आज डीजल, गैस, पैट्रोल और रोजाना की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी और जनता की आवाज को बुलंद करना होगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने के खिलाफ लड़ते रहेंगे.

कांग्रेस में आना और जाना आसान, लेकिन टिके रहना कठिन: अधीर रंजन
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में आना आसान है, जाना आसान है, लेकिन टिके रहना मुश्किल है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब अपना नारा बदल लेना चाहिए. पहले नारा था मोदी है तो मुमकिन है.. अब इसको बदलकर मोदी है तो महंगाई है, कर देना चाहिए. चौधरी ने कहा कि मोदी जी देश को तोड़ते हैं तो राहुल जी जोड़ते हैं.

पीएम अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री को घेरा है. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते. उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुंकार: सुरजेवाला
महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि बढ़ती महंगाई की मार से बेबस और लाचार जनता को निजात दिलाने के लिए आज गूंगी-बहरी बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों की हुंकार.

भारत जोड़ो यात्रा से पहले रैली
इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।

सोनिया, प्रियंका रैली में नहीं होंगी शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए। पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद भी जम्मू के सैनिक फार्म में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अपने त्याग पत्र में कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करने वाले आजाद रविवार को अपना हमला और तेज कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक बयानों को सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर शुरू की गई ‘ध्यान भटकाने की रणनीति’ करार दिया।

Latest articles

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...