15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeकेआरके के बेटे फैसल कमाल का सनसनीखेज दावा, बोले- मेरे पापा को...

केआरके के बेटे फैसल कमाल का सनसनीखेज दावा, बोले- मेरे पापा को मार देंगे वो लोग

Published on

एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) को कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दो मामले दर्ज है। एक तो साल 2019 में महिला के साथ छेड़छाड़ का तो दूसरा विवादस्पद ट्वीट्स का। सभी जानते हैं कि केआरके अक्सर ट्विटर पर बड़े बड़े स्टार्स और मेकर्स के लिए ट्वीट्स करते हैं। कई बार तो उनकी सेलेब्स के साथ सोशल मीडिया पर ही बहस हो गई है। खैर इस बीच केआरके के बेटे ने पिता को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई में उनके पिता को जान से मार सकते हैं।

KRK के ट्विटर हैंडल से उनके बेटे फैसल कमाल ने 8 सितंबर 2022 को ट्वीट किया। उन्होंने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद की गुहार भी लगाई है। फैसल कमाल खान ने ट्विटर पर कहा कि, मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। कुछ लोग मुंबई में उनके पिता को जान से मारने के लिए टॉर्चर कर रहे हैं।

केआरके के बेटे ने कहा मेरे पापा का हो जाएगा सुशांत जैसा हाल
फैसल ने आगे कहा कि मैं सिर्फ 23 साल का हूं और लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं पता मैं कैसे पापा की मदद करूं। मैं गुजारिश करता हूं अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस से की प्लीज मेरे पिता की जिंदगी बचा लीजिए। मैं और मेरी बहन भी उनके बिना मर जाएंगे। क्योंकि उनकी जिंदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। मैं देश की जनता से भी रिक्वेस्ट करता हूं कि वह मेरे पिता की सलामती के लिए सपोर्ट करें। हमें नहीं चाहते कि वह भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह मर जाएं।

केआरके पर विवादित ट्वीट का केस
बता दें 30 अगस्त 2022 को केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया गया कि ये कार्रवाई उनके विवादित ट्वीट्स की वजह से हुआ। मलाड पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ ये मामला 2020 में युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज करवाया गया था। इसके अलावा कमाल राशिद खान पर ऋषि कपूर, इरफान खान से लेकर कई स्टार्स के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट्स करने का भी आरोप है।

केआरके पर छेड़छाड़ का भी आरोप, मिली जमानत
कमाल आर खान के खिलाफ साल 2019 में एक फिटनेस ट्रेनर ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का कहना था कि केआरके ने उनका जबरन हाथ पकड़ा था और उनसे सेक्सुअल फेवर की मांगा था।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...