15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअब खुलेगा सोनाली फोगाट की मौत का राज, CBI जांच की हुई...

अब खुलेगा सोनाली फोगाट की मौत का राज, CBI जांच की हुई सिफारिश

Published on

पणजी,

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में CBI जांच की सिफारिश की है. सोनाली फोगाट की गोवा में एक रिसॉर्ट में पार्टी के बाद मौत हो गई थी. सोनाली फोगाट के परिजन लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. हरियाणा सरकार ने भी परिजनों की मांग का समर्थन किया था.

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि सोनाली फोगाट पर गोवा पुलिस की जांच ठीक तरह से चल रही है. पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं. लेकिन सोनाली के परिवार की सोनाली की बेटी की डिमांड है कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. ऐसे में आज हम केस सीबीआई को देने की सिफारिश कर रहे हैं. मैं खुद गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर मांग कर रहा हूं कि मामले में सीबीआई से जांच कराई जाए.

परिवार गोवा पुलिस की जांच पर उठा रहा सवाल
गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हो गई थी. सोनाली फोगाट की मौत मामले में परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. परिवार का आरोप है कि गोवा पुलिस इस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि गोवा पुलिस पर राजनीतिक प्रभाव है. इसलिए हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं.

सोनाली फोगाट की बेटी ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी. उन्होंने अपने पत्र में मां सोनाली फोगाट के लिए न्याय की मांग की थी. उन्होंने लिखा, मैं सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले की जांच गोवा पुलिस से लेकर सीबीआई को ट्रांसफर कर दी जाए.

क्यों गोवा पुलिस की जांच पर उठ रहे सवाल?
गोवा पुलिस ने पहले सोनाली फोगाट की मौत को सामान्य मौत बताया था. कहा गया था कि हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हुई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार के दबाव के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. सोनाली फोगाट के पीए सुधीर और सुखविंदर मुख्य आरोपी हैं. इन पर हत्या का मामला, वहीं रूम बॉय दत्ता प्रसाद गाओंकर, कर्लीज क्लब का मालिक एडविन और रमा मांड्रेकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

कैसे हुई सोनाली की मौत?
बाद में जांच में पता चला था कि 22 अगस्त को सोनाली फोगाट गोवा आई थीं. वो अंजुना स्थित होटल ग्रांड लियोनी रिजॉर्ट में ठहरी थीं. 22-23 अगस्त को कर्लीज क्लब में पार्टी हुई थी. इस पार्टी में सोनाली भी गई थीं. पुलिस ने बताया था कि इस पार्टी में उन्हें किसी ड्रिंक में मिलाकर ड्रग्स दिया गया था. कर्लीज क्लब में पार्टी करने के बाद सोनाली होटल आ गई थीं. 23 अगस्त की सुबह बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था. पुलिस का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...