9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउद्धव गुट में फिर से सेंध? सांसद का दावा- शिंदे गुट में...

उद्धव गुट में फिर से सेंध? सांसद का दावा- शिंदे गुट में आएंगे 2 MP और 5 विधायक

Published on

नई दिल्ली,

शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद भी लग रहा है कि जैसे टूट अभी जारी है. पार्टी के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाणे ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के 2 सांसद और 5 विधायक शाम को दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लीडरशिप वाली शिवसेना में शामिल हो जाएंगे.

दशहरा को लेकर दोनों गुटों के बीच शिवसेना पर अपने-अपने वर्चस्व को दिखाने की लड़ाई देखी जा रही है. जहां दोनों गुटों ने शक्ति प्रदर्शन के लिए अपनी-अपनी बिसात बिछा दी है. वहीं सड़क पर दोनों गुटों के समर्थकों के बीच सीधी झड़प देखी जा रही है. ऐसे में उद्धव गुट के कुछ और सांसद-विधायक के टूटने के दावे से शाम की रैली का कौतूहल और बढ़ गया है.

एजेंसी की खबर के मुताबिक शिवसेना के जो दो सांसद टूटकर शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं, उनमें एक के मुंबई और एक के मराठवाड़ा क्षेत्र से होने का दावा किया जा रहा है. तुमाणे ने ये जानकारी दी, जो खुद शिंदे गुट के सदस्य हैं.

दशहरा रैली में शामिल होंगे MP-MLA
रामटेक से सांसद तुमाणे ने कहा, ‘आप को शाम में ये देखने को मिलेगा. जो लोग शिंदे गुट की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, वो खुद से कॉल कर रहे हैं और साथ जुड़ रहे हैं.’ मौजूदा वक्त में शिवसेना के शिंदे गुट के साथ 40 विधायक और 12 लोकसभा सांसद हैं. जबकि ठाकरे गुट के साथ 15 विधायक और 6 लोकसभा सदस्य बचे हुए हैं.

जून में शिवसेना उस वक्त दो फाड़ हो गई थी, जब एकनाथ शिंदे ने अपना अलग गुट बनाकर शिवसेना से बगावत कर दी थी. इसके बाद बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस टूट से पहले शिवेसना के महाराष्ट्र में 18 लोकसभा सदस्य और दादरा और नागर हवेली से एक सांसद था.

दशहरा रैली को लेकर दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन
बागी हुए एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना की पारंपरिक ‘दशहरा रैली’ शक्ति प्रदर्शन का गढ़ बन गई है. बुधवार को शिंदे गुट कर रैली बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में होने जा रही है. जबकि उद्धव ठाकरे की रैली ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में होनी है. यही वह मैदान है जहां शिवसेना की शुरुआत यानी 1966 से अब तक पार्टी की दशहरा रैली होती आई है.

 

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...