9.5 C
London
Monday, December 22, 2025
Homeराज्यविजयादशमी पर मैसूर के मंदिर में सोनिया ने की पूजा, ‘भारत जोड़ो...

विजयादशमी पर मैसूर के मंदिर में सोनिया ने की पूजा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होंगी शामिल

Published on

मैसुरु

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजय दशमी के मौके पर बुधवार को एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए सोमवार दोपहर मैसुरु पहुंचीं गांधी यहां एक निजी रिसॉर्ट में रह रही हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को फिलहाल आयुध पूजा और विजय दशमी (मंगलवार और बुधवार) के लिए दो दिन का विराम दिया गया है।

एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा क‍ि सोनिया गांधी ने आज कर्नाटक के एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में दशहरा के अवसर पर पूजा अर्चना की। सरल, शांत और गंभीर – राजनीति से दूर और विजयदशमी की सच्ची भावना के साथ दशहरा 2022।

सोनिया दो दिन के विराम के बाद गुरुवार को शुरू हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सुबह हिस्सा लेंगी। सोनिया गांधी ने पिछले दिनों में हुए चुनावों में स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था। काफी समय के बाद गांधी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

Latest articles

कॉर्पोरेट कॉलेज में नेशनल मैथमेटिक्स वीक 2025 का आयोजन

भोपाल।कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस...

24 दिसंबर को नीति आयोग के सदस्य पद्मभूषण सारस्वत आयेंगे बीएचईएल भोपाल यूनिट

भेल भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में 24 दिसंबर को नीति...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 11 दिन शेष, मिस किया तो एक साल करना होगा इंतजाररविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग...

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला अपने अंतिम...

छोटे रूट और सीजन टिकट यात्रियों को राहत

नई दिल्ली।रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...