4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यबारिश, नेपाल से आए सैलाब से सरयू में उफान, बहराइच के 30...

बारिश, नेपाल से आए सैलाब से सरयू में उफान, बहराइच के 30 गांव घिरे

Published on

बहराइच

यूपी के तराई क्षेत्र में 48 घंटे लगातार हुई बारिश और नेपाल से आए सैलाब से सरयू उफान पर है। बहराइच की नानपारा तहसील के 30 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। घरों में पानी घुस जाने से लोग छतों पर ठौर लिए हुए हैं। चूल्हा न जल पाने से लोग भूखे पेट प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं। खासकर छोटे बच्चों को लेकर प्रभावित लोग परेशान हैं। प्रभावित गांवों तक मदद पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से सात नावें लगाई गई हैं। प्रधानों को भोजन के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

नानपारा तहसील में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। देर रात तक जलस्तर बढ़ने को देखते हुए बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वर्तमान में सरैया, माघी, महोली शेर खां, नरायनपुर, मटिहा, बंजरिया, पतरहिया, वितनिया, सोहबतिया, नेवादा पूरेकस्बाती, रायगंज, रामपुर धोबियाहार पिपरिया, बलदूपुरवा, एकघरा गांव सरयू के बाढ़ का पानी घुस गया है। 36 घंटे से लोग घरों में कैद हैं। घर के अंदर बाढ़ का पानी भरा हुआ है, तो ऊपर से रुक-रुककर हो रही बारिश से प्रभावित गांव के लोग दोहरी मुसीबत झेल रहे हैं।

कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इन गांवों तक पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से नावों का बंदोबस्त किया गया है। हालांकि पानी का तेज बहाव होने के कारण राहत व बचाव कार्य में देरी हो रही है। नेवादा पूरेकस्बाती के ग्राम प्रधान बुद्धि लाल वर्मा ने बताया कि गांव में पानी आ गया है। सरैय्या गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर नाथ ने बताया कि पानी की धारा चल रही है, जिससे गांव जलमग्न हैं। छोटे पुरवा घुरहवा, लोधनपुरवा, तकिया गांव पानी से घिरा है, आवागमन बंद है।

बहराइच में एसडीएम ने लिया जायजा, सात नावें लगाईं
एसडीएम नानपारा अजीत परेश ने गांव पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया। सरयू नदी का जलस्तर 133.78 सेंटीमीटर है। पानी बढ़ रहा है। 135 तक पहुंच जायगा, तो स्थित भयावह हो सकती है। नायब तहसीलदार बलहा मनीष वर्मा को सरैया गांव में भेजा गया है। अब तक सात नावें लगाई गई हैं। तहसीलदार नानपारा पीयूष श्रीवास्तव ने बताया बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई है। लेखपालों को गांवों में प्रधानों के संपर्क में रहकर प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...