2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यस्वाभिमानी हैं तो छोड़ दें कांग्रेस... सचिन पायलट की चुप्पी पर बीजेपी...

स्वाभिमानी हैं तो छोड़ दें कांग्रेस… सचिन पायलट की चुप्पी पर बीजेपी सांसद का बड़ा बयान

Published on

दौसा

राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को कांग्रेस के बीच चल रही गुटबाजी की चिंगारी को हवा दे दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलटके बीच चल रही अदावत को लेकर उन्होंने कहा कि पायलट को अपमान सहन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, यदि सचिन पायलट स्वाभिमानी है तो पुख्ता तरीके से जवाब दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को नकारा, निकम्मा और गद्दार कह रहे हैं। ऐसे में सचिन पायलट को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। क्योंकि कांग्रेस की नजर में सचिन पायलट गद्दार और नकारा हैं तो ऐसी अपमानजनक स्थिति में उन्हें वहां नहीं रहना चाहिए और कोई न कोई निर्णय खुद के लिए और पूर्वी राजस्थान के हित में लेना चाहिए।

स्वाभिमानी हैं तो जवाब जरूर दें पायलट
इस दौरान उन्होंने कहा कि सचिन पायलट खुद निर्णय करें कि वह आप में जाएंगे या बीजेपी और बसपा को अपनाएंगे। या फिर खुद की पार्टी बनाएंगे। लेकिन यदि स्वाभिमानी हैं तो जवाब जरूर देना चाहिए।

कांग्रेस के झगड़े में जनता सैंडविच बनी हुई है
इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के झगड़े पर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता सैंडविच बनी हुई है। प्रशासन बेलगाम हो चुका है। भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता त्रस्त है।

तीसरा मोर्चा फिलहाल संभव नहीं
किरोड़लाल मीणा ने इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में तीसरा मोर्चा फिलहाल संभव नहीं है। क्योंकि राजस्थान की जनता अभी तीसरे मोर्चे पर विश्वास नहीं करती है। इसलिए तीसरे मोर्चे का कोई स्कोप नहीं है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...