2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यBJP का झंडा लेकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा शख्स, 6...

BJP का झंडा लेकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा शख्स, 6 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारिश के बीच एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 5 से 6 घंटे तक प्रशासन की नींद उड़ाए रखी. दरअसल, कुछ पारिवारिक और सामाजिक मांग को लेकर एक व्यक्ति हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और मांगें पूरी न होने की स्थिति में टंकी से कूदने की धमकी देता रहा.सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अफसरों ने समझाने को कोशिश की. करीब 6 घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा. लोगों के समझाने पर व्यक्ति नीचे उतरा.

हरदोई के शहर कोतवाली इलाके में विभूति नगर मोहल्ले में बनी पानी की टंकी पर पवन नाम का अधेड़ उम्र का व्यक्ति हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया.इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पवन से मोबाइल पर बातचीत कर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था.

इस दौरान अफसरों ने पवन की पत्नी, भाई और मां को भी बुलाया, इसके बाद वह कूदने की धमकी देने लगा. काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारी और मोहल्ले के लोग समझाते रहे. करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पवन नीचे उतरने को राजी हुआ.

अधिकारियों का कहना है कि पवन ने पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर ऑनलाइन शिकायत की थी, जिसकी वजह से वह पानी की टंकी पर चढ़ा. पवन की शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा. पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद पुलिस पवन को कोतवाली लेकर गई है.

नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता ने कहा कि पवन अपने परिवार से क्षुब्ध नजर आ रहे थे. पवन के पिता सौतेले पिता हैं. इनको घर में तवज्जो नहीं मिलती है. मानसिक रूप से कुछ परेशान थे, इन्हें समझाने का प्रयास किया गया है. इस संबंध में पवन के परिवार से बात की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...