2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यराजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, 7 लोग बुरी...

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, 7 लोग बुरी तरह झुलसे

Published on

जयपुर

राजस्थान में जारी तूफानी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजस्थान के ही पाली और चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पाली के रोहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोटिला गांव में शनिवार को खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं रूपी (40), रुकमा ऊर्फ रुकिया (30), प्रेम देवी (45) की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए हैं। रोहट थानाधिकारी उदय सिंह शेखावत ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे सात लोगों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के बेंगू थाना क्षेत्र में अपने घर के बरामदे में बैठे सूंडा लाल कंजर नामक व्यक्ति की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि करौली, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर और कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है।शर्मा ने बताया कि इस दौरान करौली में सर्वाधिक 118 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...