12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के 137 साल: सबसे ज्यादा सोनिया के पास रही पार्टी की...

कांग्रेस के 137 साल: सबसे ज्यादा सोनिया के पास रही पार्टी की कमान

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है. पार्टी सुप्रीमो के पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है. मतदान 17 अक्टूबर को तो वहीं परिणाम 19 अक्टूबर को तय है. अब ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में किसे जीत मिलती है.

कांग्रेस का इतिहास 137 साल पुराना है. पार्टी का गठन 1885 में हुआ था. 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में अब तक 88 अध्यक्ष चुने गए हैं. राहुल गांधी ने 25 2019 को 87वें अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी थी, जिसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष (88वीं अध्यक्ष) बनी हुई हैं.13 दशक से ज्यादा पुरानी पार्टी का नेतृत्व 50 साल तक नेहरू-गांधी परिवार ने ही किया. नेहरू-गांधी परिवार में कांग्रेस की कमान सबसे ज्यादा सोनिया गांधी के पास रही. सोनिया गांधी करीब 22 साल से कांग्रेस अध्यक्ष हैं.

1919 में जुड़ा नेहरू-गांधी परिवार
कांग्रेस पार्टी से गांधी-नेहरू परिवार का कनेक्शन 1919 में जुड़ा गया था, जब मोतीलाल नेहरू पहली बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे. मोतीलाल नेहरू 58 साल की उम्र में कांग्रेस के 36वें अध्यक्ष बने थे. इसके बाद 1929 में पंडित जवाहर लाल नेहरू 40 साल की उम्र में पार्टी के अध्यक्ष बने.

इंदिरा गांधी 3 बार चुनी गईं अध्यक्ष
जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने 1959 में मोर्चा संभाला. 42 साल की उम्र में वह पार्टी की 69वीं अध्यक्ष बनी थीं. इंदिरा गांधी कुल 3 बार पार्टी अध्यक्ष चुनी गई थीं. इंदिरा गांधी के समय ही पार्टी में दरार पड़ी और उन्होंने 1978 में कांग्रेस-आई बना ली. इंदिरा ने ही प्रधानमंत्री रहते हुए पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी खुद रखने का चलन शुरू किया था. 1978 से 2019 के बीच 41 साल हो गए, जिसमें 33 साल कांग्रेस की कमान गांधी-नेहरू परिवार के पास ही रही.

राजीव के बाद सोनिया को जिम्मेदारी
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी ने पार्टी की कमान संभाली. वह पार्टी के 83वें अध्यक्ष थे. उनके बाद गांधी परिवार से सोनिया गांधी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. 1998 में वह पार्टी अध्यक्ष चुनी गईं.

87वें अध्यक्ष थे राहुल गांधी
2014 में मोदी की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस बैकफुट पर है. 2018 में पार्टी के 87वें अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी को चुना गया, लेकिन वो पार्टी के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. 2019 लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद ढाई महीने तक पार्टी अध्यक्ष की तलाश में रही. वहीं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की ओर से राहुल गांधी को पद पर बने रहने की कवायद हुई, लेकिन राहुल गांधी पद संभालने के लिए तैयार नहीं हुए. आखिरकार 10 अगस्त को सोनिया गांधी को फिर अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया गया. राहुल गांधी करीब 19 महीने पार्टी अध्यक्ष रहे.

नेहरू-गांधी परिवार से कब कौन चुना गया
– मोतीलाल नेहरू 1919, 1928
– जवाहर लाल नेहरू 1929, 1930, 1935-38, 1951-55
– इंदिरा गांधी 1959, 1978-84
– राजीव गांधी 1984-1991
– सोनिया गाधी 1998-2017 (2019 से कार्यकारी अध्यक्ष)

कौन कितने साल रहा अध्यक्ष
– मोतीलाल नेहरू- 2 साल
– जवाहर लाल नेहरू- 13 साल
– इंदिरा गांधी-8 साल
– राजीव गांधी-6 साल
– सोनिया गांधी-22 साल
– राहुल गांधी-19 महीने

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...