5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलधोनी के घर में भारत का बजा डंका, श्रेयस अय्यर-ईशान किशन ने...

धोनी के घर में भारत का बजा डंका, श्रेयस अय्यर-ईशान किशन ने जिताया रांची वनडे

Published on

रांची

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को रांची में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच 11 अक्टूबर को सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 279 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने 25 बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत के हीरो श्रेयस अय्यर और ईशान किशन रहे. श्रेयस ने जहां नाबाद 113 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 93 रनों का योगदान दिया. दोनों खिलाड़ियों की पारियों का नतीजा रहा कि भारत आसानी तक लक्ष्य तक पहुंच पाया.

शिखर-गिल रहे बल्ले से फ्लॉप
टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसने 48 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे. सबसे पहले कप्तान शिखर धवन 13 रन बनाकर वेन पार्नेल की बॉल पर बोल्ड आउट हुए. फिर लय में दिख रहे दूसरे ओपनर शुभमन गिल को कैगिसो रबाडा ने चलता कर दिया. गिल ने 26 बॉल पर 28 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल रहे.

..फिर श्रेयस-किशन का जलवा
दो विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाल लिया. श्रेयस ने जहां एंकर रोल निभाया वहीं ईशान किशन ने बड़े शॉट्स खेलने में विश्वास किया. हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने 26वें ओवर में एडन मार्करम की गेंदों पर रन बटोरकर अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. ईशान ने जहां 60 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया, वहीं श्रेयस अय्यर ने सात चौके की बदौलत 48 बॉल पर फिफ्टी पूरी की.

अर्धशतक बनाने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक रवैया अपना लिया और एनरिक नॉर्किया की गेंदों पर तीन खूबसूरत छक्के लगाए. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर भी चौकों में डील कर रहे थे. जब ऐसा लग रहा था कि ईशान किशन अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक बनाने में कामयाब हो जाएंगे, तभी फोर्टुइन की बॉल पर वह रीजा हेंड्रिक्स को कैच थमा बैठे. ईशान किशन ने 84 बॉल पर 93 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और चार चौके शामिल थे.

संजू-श्रेयस ने जीत की मंजिल तक पहुंचाया
ईशान किशन और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 161 रनों की पार्टनरशिप की. ईशान किशन के आउट होने के बाद संजू सैमसन क्रीज पर उतरे और उन्होंने श्रेयस अय्यर का बखूबी साथ निभाया. श्रेयस ने कैगिसो रबाडा की फ्री हिट बॉल पर चौके के साथ अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया. संजू सैमसन 30 रन बनाकर नाबाद लौटे.

मार्करम-हेंड्रिक्स ने जड़े थे अर्धशतक
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम ने सात विकेट पर 278 रन बनाए थे. एडेन मार्करम ने 79 और रीजा हेंड्रिक्स ने 74 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की पार्टनरशिप की. इन दोनों के अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 35 रनों की उपयोगी पारी खेली. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...