12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिचीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, आप क्या कर रहे हैं, जब लोकसभा...

चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, आप क्या कर रहे हैं, जब लोकसभा में मुलायम ने मोदी सरकार को सुना दी थी खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली

चीन के साथ लद्दाख से लेकर अरुणाचल में LAC पर भारत की तनातनी जारी है। दोनों देशों के रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। चीन की करतूतों और उसके चाल पर हमेशा से समाजवादी दिग्गज और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मुखर रहे थे। वह लोकसभा से लेकर सड़क तक चीन को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते थे। लोकसभा में 2017 में तो मुलायम सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर खरी-खरी सुना दी थी। मुलायम न केवल माहिर राजनीतिक खिलाड़ी थे बल्कि कूटनीतिक रिश्तों को भी बारीकी से समझ लेते थे। जब वह देश के रक्षा मंत्री रहे थे तब भी खुलकर चीन को भारत का दुश्मन बताते रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार से चीन के खिलाफ पुख्ता नीति बनाने की मांग की थी और इसे लेकर मोदी सरकार को जमकर खरी-खरी सुनाई थी।

2017 का वह किस्सा
19 जुलाई 2017 को लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने चीन को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा था। उन्होंने कहा था कि चीन को रोकना जरूरी है। मुलायम ने कहा था, ‘आज हिंदुस्तान को बहुत खतरा है तो चीन से है। स्थिति ये हो गई है हम लगातार 20 साल से जब से लोकसभा में आए हैं हर समय सावधान किया है सरकार को कि चीन हिंदुस्तान के खिलाफ षडयंत्र कर रहा है। पाकिस्तान को भी अपने कब्जे में ले रहा है। पाकिस्तान को भी अपने साथ ले लिया। इसके बारे में असली खबर तो सरकार को होगी।’ उन्होंने कहा कि चीन हमारे देश पर हमला करने के फिराक में है।

नेपाल पर भी चीन की नजर
मुलायम ने अपने भाषण में दावा किया था कि एटम बम पाकिस्तान की जमीं में चीन ने गाड़ रखा है। ये तैयारी चीन की है। हमने कई बार सावधान किया है। चीन के मामले में हम हमेशा बोले हैं। कोई साल कोई ऐसा सत्र नहीं गया है जब हमने चीन पर बात न की हो। चीन पूरी तैयारी कर चुका है हिंदुस्तान पर हमला के लिए। नेपाल पर भी उसकी नजर गड़ी हुई है। अब शुरू हो गया है खतरा।

तिब्बत वाली बड़ी भूल
भारत के तिब्बत को मान्यता देने को मुलायम ने सबसे बड़ी भूल बताया था। उन्होंने कहा था कि हमने तब कहा था कि तिब्बत मत दीजिए। तिब्बत तो हमारा पहरेदार है। चीन अगर हमपर हमला करेगा तो तिब्बत से होकर ही आएगा। पर हमने तिब्बत में चीनी राज्य की मान्यता दे दी। हमने और सोमनाथ चटर्जी ने कहा था कि ये गलत है। हमने उस समय के पीएम से कहा था कि ऐसा मत करिए ऐसे में तिब्बत के रास्ते चीन से भारत में आ आ जाएगा। देश का सबस बड़ा कोई दुश्मन है तो वो चीन है। चीन की हरकत देखते हुए हमें इसपर विचार करना चाहिए। कश्मीर में पाकिस्तान के साथ चीनी सेना भी है। चीनी हथियार भी इस लड़ाई में उतर गई है।

मोदी सरकार को सुना दी खरी-खरी
मुलायम ने लोकसभा में बोलते हुए मोदी सरकार को भी घेरा था। उन्होंने कहा कि आपपर हिंदुस्तान की जिम्मेदारी है। मोदी सरकार की जिम्मेदारी है, भूटान के सिस्टम पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है चीन। चीन हमारा दुश्मन है, पाकिस्तान नहीं । पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता है। हमारे यहां पूरा सामान चीन का बेचा जा रहा है। सस्ता और घटिया है चीन का सामान। सरकार ने चीन के संबंध में क्या तैयारी की है ये बताना चाहिए।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...