12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिमुलायम ने जब लोकसभा में पीएम मोदी को दे दिया था 'विजयी...

मुलायम ने जब लोकसभा में पीएम मोदी को दे दिया था ‘विजयी भव:’ का आशीर्वाद

Published on

नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक ऐसे शख्सियत थे जो विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के नेताओं से करीबी रखते थे। तमाम शिकवे होने के बाद भी जब मुलायम सत्ता पक्ष के नेताओं से मिलते थे तो उनका मिजाज दिलखुश होता था। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के धुरविरोधी रहे मुलायम का उनके साथ करीबियों का भी खूब जिक्र होता है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तो मुलायम से पीएम मोदी को फिर चुने जाने का आशीर्वाद ही दे दिया था।

मोदी को आशीर्वाद!
2019 के फरवरी की बात है। लोकसभा में मुलायम सिंह यादव बोल रहे थे। उनके बगल में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठी हुई थीं। मुलायम ने कहा था, ‘हम प्रधानमंत्री जी को बधाई देना चाहते हैं कि आपने सबसे मिलजुलकर काम किया। यह सच है कि हमने जब-जब आपसे किसी काम के लिए कहा तो आपने उसी वक्त आदेश दे दिया। इसके लिए हम आपका सम्मान करते हैं।’ मुलायम ने आगे कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि मेरी कामना है कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं। मैं कहना चाहता हूं कि हमलोग तो इतना बहुमत नहीं ला सकते तो आप फिर से प्रधानमंत्री बनें।’ इसपर पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और सदन ने मेज थपथपाकर मुलायम सिंह यादव की बात का समर्थन किया।

मुलायम-मोदी की करीबी
मुलायम और मोदी की करीबी कोई नई नहीं थी। पीएम मोदी मुलायम सिंह के पोते के तिलक समारोह में शामिल होने सैफई गए थे। मुलायम ने एक बार 2016 में नरेंद्र मोदी के लिए कहा था, ‘पीएम मोदी को देखिए, वह मेहनत और लगन से प्रधानमंत्री बने हैं। वह एक गरीब परिवार से आते हैं और वह अपनी मां को भी नहीं छोड़ सकते हैं।’

पीएम मोदी ने मुलायम के साथ रिश्तों को याद किया
पीएम मोदी ने मुलायम के निधन पर दुख जताते हुए उनके साथ अपने पुराने रिश्तों को याद किया है। पीएम ने मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कहा कि जब हम दोनों अपने-अपने राज्य के सीएम रहे थे तो हमारी मुलायम सिंह यादव के साथ कई बार मुलाकात हुई थी। ये करीबी रिश्ता हमेशा बना रहा। मैं हमेशा उनकी बातों और विचारों को सुनने की कोशिश करता था। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है।

82 साल के मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। 2 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें लो-ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ समेत कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गई थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थीं। गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल की ओर से रोज मेडिकल बुलेटिन जारी कर अपडेट दिया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना था। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों और नेताओं का आना जाना लगा रहा।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...