15.5 C
London
Tuesday, November 4, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्‍ट्रपति पुतिन ने बताया गैस सप्‍लाई शुरू का विकल्प, क्या लालच में...

राष्‍ट्रपति पुतिन ने बताया गैस सप्‍लाई शुरू का विकल्प, क्या लालच में आएंगे यूरोपीय देश?

Published on

मास्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उनका देश बाल्टिक सागर के जरिए जर्मनी जाने वाली नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर शुरू करने के लिए तैयार है। पुतिन ने मास्को में एक ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए फिर आरोप लगाया कि नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन के दोनों लिंक और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के दो में से एक लिंक में विस्फोटों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका है। पाइपलाइन में विस्फोटों के कारण बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव हुआ और आपूर्ति ठप हो गई। अमेरिका पहले भी पुतिन के ऐसे आरोपों को खारिज कर चुका है।

पाइपलाइन की रिपेयरिंग संभव
राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की तरफ से गैस की सप्‍लाई यूरोप को पाइपलाइन के एक हिस्‍से से की जा सकती है। लेकिन गेंद अब यूरोप के पाले में है। उन्‍हें यह फैसला लेना है कि वो ऐसा चाहते हैं या नहीं। नॉर्ड स्‍ट्रीम 1 और नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 पाइपलाइनों का निर्माण रूस ने बाल्टिक सागर की तलहटी में कराया था। पिछले महीने हुए एक ब्‍लास्‍ट में इस पाइपलाइन को खासा नुकसान पहुंचा है। इस ब्‍लास्‍ट की अंतरराष्‍ट्रीय जांच जारी है। पुतिन ने कहा कि इन पाइपलाइन को रिपेयर करना संभव है। नॉर्ड स्‍ट्रीम की तीन पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। इस पाइपलाइन की एक ही लाइन नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 ही काम कर रही है। इसकी क्षमता 27.5 अरब क्‍यूबिक मीटर है।

तीन देश कर रहे जांच
पुतिन ने कहा कि अगर यूरोप चाहे तो रूस उस एक लाइन के गैस टैप्‍स को खोल सकता है। पाइपलाइन इस समय यूक्रेन संकट में टकराव का बड़ा कारण बन गई है। डेनमार्क और स्‍वीडन के तट पर बाल्टिक सागर में लीक होती गैस से मुश्किलें बढ़ गई हैं। यूरोप को शक है कि रूस ने इस पाइपलाइन में ब्‍लास्‍ट किया है। वहीं रूस ने पश्चिमी देशों और अमेरिका को इसके लिए दोषी ठहराया है। जर्मनी, डेनमार्क और स्वीडन की तरफ से इस ब्‍लास्‍ट की जांच की जा रही है।

पुतिन ने दिया भरोसा
पुतिन का कहना है कि नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 का लिंक सुरक्षित है और रूस यूरोप को गैस सप्‍लाई कर सकता है। नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 पाइपलाइन के जरिए यूरोप तक कभी भी नैचुरल गैस की सप्‍लाई नहीं हो सकी क्‍योंकि जर्मनी ने इसके फ्लो को रोक दिया था। 24 फरवरी को जब से यूक्रेन में जंग शुरू हुई है तब से ही यह बहाव रुका हुआ है।

Latest articles

यूपी में शुरू हुआ गन्ने की पेराई का महाअभियान! 21 चीनी मिलों में काम शुरू, योगी सरकार के ₹30 की बढ़ोतरी के बाद किसानों...

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है! योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा...

IND vs AUS चौथा T20I: क्या संजू सैमसन फिर होंगे बाहर? शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा की होगी वापसी? जानें टीम इंडिया की...

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पाँच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज़...

Blood Cancer के शुरुआती लक्षण: कैसे पहचानें शरीर में कैंसर की दस्तक? जानें स्टेज-1 के संकेत और प्रकार

Blood Cancer शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण को प्रभावित करता है, जिसे सबसे...

More like this

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...