15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यजल्दबाजी कर फंस गए डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव, NMCH अधीक्षक के निलंबन...

जल्दबाजी कर फंस गए डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव, NMCH अधीक्षक के निलंबन से भड़के IMA ने बुलाई आपात बैठक

Published on

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव न सिर्फ फॉर्म में हैं बल्कि ताबड़तोड़ एक्शन भी ले रहे हैं। लेकिन इस बार उन्हीं का ताजा एक्शन उनके ही गले की फांस बनता दिख रहा है। गुरुवार को तेजस्वी यादव NMCH यानि नालंदा मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने वहां का हाल जाना और मरीजों से बात भी की। इसके बाद तेजस्वी यादव वहां से लौट गए। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर तक सब ठीक था, लेकिन शाम को स्वास्थ्य विभाग से एक आदेश निकाला गया जिससे आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) बुरी तरह से नाराज हो गया।

सस्पेंड करना तेजस्वी को पड़ने वाला है भारी
शुक्रवार शाम को जो आदेश निकला उसके मुताबिक NMCH के अधीक्षक डॉक्टर बिनोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इसकी सूचना RJD प्रवक्ताओं ने पार्टी के ऑफिशियल ग्रुप तक में डाल दी। इस सूचना में लिखा गया कि ‘माननीय उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी यादव जी ने कल रात NMCH का औचक निरीक्षण किया था। कार्य में लापरवाही, अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन नहीं करने, प्रशासनिक अक्षमता तथा विभागीय निदेशों की अवेहलना करने के कारण मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर बिनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’

तेजस्वी का एक्शन पर हो गया रिएक्शन
डॉ बिनोद कुमार सिंह के निलंबन से IMA बुरी तरह से नाराज हो गया है। एनएमसीएच अधीक्षक के निलंबन पर राष्ट्रीय आईएमए और बिहार IMA ने सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय IMA के अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की कार्रवाई पर सवाल उठा दिए हैं।डॉ सहजानन्द ने कहा कि बिना कारण बताओ नोटिस के NMCH अधीक्षक डॉ बिनोद कुमार सिंह को कैसे निलंबित किया गया। डॉक्टर बिनोद कुमार सिंह जैसे कर्तव्य निष्ठ डॉक्टर का सस्पेंशन बिल्कुल गलत है। इस पूरे मामले को लेकर शनिवार की शाम बिहार आईएमए और राष्ट्रीय IMA इमरजेंसी मीटिंग करने जा रहा है। यही नहीं IMA इसको लेकर नाराजगी जताते हुए सीएम नीतीश कुमार को खत लिखने की तैयारी कर रहा है। उधर सूत्रों का ये भी कहना है कि तेजस्वी ने गलत फीडबैक पर बिना पड़ताल के जल्दबाजी में ये कदम उठा लिया।

सस्पेंड अधीक्षक डॉ बिनोद की चेतावनी
एनएमसीएच के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह पर सरकार की कार्रवाई और निलंबन के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। IMA इमरजेंसी मीटिंग तो बुलाने ही जा रहा है, उधर डॉक्टर बिनोद ने भी अपने निलंबन को चुनौती दे दी है। डॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला पूरी तरह से गलत है, बिना नोटिस दिए निलंबन करना पूरी तरह से गलत है। सरकार अपने फैसले पर विचार करें नहीं तो वह कोर्ट की शरण लेगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...