6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यपायलट पर भरोसा नहीं, गहलोत ने तोड़ी उम्मीदें; राजस्थान पर कांग्रेस का...

पायलट पर भरोसा नहीं, गहलोत ने तोड़ी उम्मीदें; राजस्थान पर कांग्रेस का फोकस

Published on

नई दिल्ली

आज कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के भाग्य का फैसला होगा। इसके बाद पार्टी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट के बीच लंबे समय से चल रही लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करेगी। पिछले महीने के अंत में जयपुर में पार्टी के द्वारा बुलाई गई बैठक में 82 कांग्रेसी विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद विवाद गहरा गया था। यह बैठक अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे गहलोत के उत्तराधिकारी चुनने के लिए बुलाई गई थी। ये विधायक पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में तो नहीं पहुंचे, लेकिन ये सभी गहलोत के वफादार शांति धारीवाल के आवास पर बुलाई गई एक समानांतर बैठक में भाग लिए।

अशोक गहलोत लंबे समय से नेहरू-गांधी परिवार के वफादार जाने जाते रहे हैं, लेकिन कहा जाता है कि बीते महीने की सियासी ड्रामेबाजी से गांधी परिवार का भरोसा कमजोर हुआ है। आपको बता दें कि सचिन पायलट ने भी 2020 में गहलोत के खिलाफ बगावत की थी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गहलोत के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए गांधी परिवार बहुत उत्सुक नहीं है, लेकिन वे सचिन पायलट को लेकर भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। एक संभावना यह भी है कि पार्टी गहलोत और पायलट से इतर किसी नाम पर सहमति बना सकती है। कांग्रेस ने पंजाब में भी ऐसा ही फॉर्मूला लागू किया था, जो कि पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ था। विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी थी।

पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया कि अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई बार शामिल हुए हैं। उनका गांधी परिवार के साथ अच्छा संबंध भी है। वह शनिवार को कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की रैली में भी मौजूद थे। यह भी कहा जाता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पायलट के साथ अधिक सहज हैं, लेकिन पार्टी की अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के गहलोत के साथ बेहतर समीकरण हैं।

अशोक गहलोत के पास गुजरात चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी भी है। वह गुजरात का दौरा करने वाले हैं। उनके राधनपुर में एक रोड शो और एक जनसभा में भाग लेने की संभावना है। उनके 18 अक्टूबर को थरद में एक रोड शो और युवा रैली में भी भाग लेने की उम्मीद है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...