6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यअखिलेश के लिए कैसे 'चैनपुरी' बन सकती है मैनपुरी, शिवपाल भी होंगे...

अखिलेश के लिए कैसे ‘चैनपुरी’ बन सकती है मैनपुरी, शिवपाल भी होंगे राजी

Published on

नई दिल्ली

मुलायम सिंह यादव के दिवंगत होने से समाजवादी पार्टी की सियासत और सैफई परिवार में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। इसके चलते अखिलेश यादव के सामने यह जिम्मेदारी है कि वह परिवार और पार्टी दोनों को साधें। इसकी शुरुआत का मौका मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव भी हो सकता है। चर्चा है कि इस सीट से अखिलेश यादव परिवार से ही किसी नेता को लड़ाना चाहेंगे। ऐसे में शिवपाल यादव को यदि यहां से मौका दिया जाए तो चाचा और भतीजे के बीच सियासी और एकता का आधार तैयार हो सकता है। मैनपुरी में इस बार सहानुभूति पर वोट मिलना तय माना जा रहा है और एकता हुई तो यह सपा के लिए और बेहतर होगा।

दरअसल कयास इस बात के भी लग रहे हैं कि यदि शिवपाल यादव को सपा मौका नहीं देती है तो वह यहां से निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं। ऐसा हुआ तो इस सीट पर भले ही सपा जीत जाए, लेकिन 2024 के लिए यादव बेल्ट में पार्टी की हवा नहीं बन सकेगी। ऐसे में अखिलेश यादव की ओर से चाचा को ही लोकसभा उपचुनाव में उतरने का मौका दिया जा सकता है। कहा जाता है कि 2019 के आम चुनाव में भी शिवपाल यादव अपने लिए मैनपुरी से टिकट चाहते थे, लेकिन खुद नेताजी के ही उतरने के बाद उन्हें संतोष ही करना पड़ा था।

कैसे मिलेगा शिवपाल को मौका देने का फायदा
अब वह एक बार से दावेदारी कर सकते हैं। यूं तो चर्चा धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव के नामों की भी है, लेकिन ये दोनों नेता पहले से ही अखिलेश यादव के खेमे में हैं। ऐसे में शिवपाल यादव से एकता की कोशिश पर कोई काम नहीं हो सकेगा। इसलिए सपा के लिए सबसे मुफीद हो सकता है कि वह शिवपाल यादव को ही मैनपुरी से मौका दे दे। हालांकि कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है, जो पहले भी यहां से सांसद रह चुके हैं। धर्मेंद्र यादव को अखिलेश के करीबियों में गिना जाता है। सपा के नेता भी कहते हैं कि धर्मेंद्र यादव काफी ऐक्टिव रहते हैं और लोगों से मिलते रहते हैं।

स्वामी कनेक्शन के चलते धर्मेंद्र यादव भी रेस में
धर्मेंद्र यादव के नाम की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि वह बदायूं से भी सांसद रहे हैं। यहां से फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा सांसद हैं। यदि धर्मेंद्र यादव को मैनपुरी से मौका नहीं मिला तो वह 2024 में बदायूं से दावा ठोक सकते हैं। ऐसे में अखिलेश की ओर से उन्हें भी मौका मिल सकता है ताकि बदायूं में संघमित्रा के लिए जगह बनाई जा सके। फिलहाल संघमित्रा औपचारिक तौर पर भाजपा में हैं, लेकिन पिता के पालाबदल के बाद उनका पार्टी से अलग होना तय माना जा रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...