6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यलोगों को रास नहीं आ रहा नया गोरखपुर, GDA की महायोजना पर...

लोगों को रास नहीं आ रहा नया गोरखपुर, GDA की महायोजना पर 11 हजार आपत्तियां!

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में नया गोरखपुर बसाने की योजना लोगों को रास नहीं आ रही है. दरअसल, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सीमा विस्तार के बाद सुनियोजित ढंग से नए गोरखपुर को बसाने के लिए महायोजना 2031 तैयार की है. इसको आपत्तियों और सुझावों के लिए सार्वजनिक किया गया था.

आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा पहले चार अक्टूबर तक थी, लेकिन लोगों की शिकायतों का अम्बार लग गया. इसको देखते हुए इसे 15 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था. इस पर अब तक 11 हजार से अधिक लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं. नियोजन विभाग सभी आपत्तियों को उनकी प्रवृति के अनुसार अलग करने में जुट गया है.

आपत्तियों को अलग कर कम्प्यूटर में फीड किया जाएगा, जिसके बाद सुनवाई शुरू होगी. सुनवाई को लेकर जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा. सबसे ज़्यादा आपत्ति भू उपयोग से जुड़ी है. भू उपयोग परिवर्तन के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने अर्जी दिया है. ग्रीन लैंड को आवासीय करने और मुख्य सड़क पर स्थित भूखंडों कॉर्मशियल करने की आपत्ति दी गई है.

विनियमितिकरण से जुड़ी आपत्तियां भी खूब आयी हैय विस्तारित क्षेत्र में फोरलेन के किनारे जिनकी जमीन है, उनकी ओर से भी आपत्ति दर्ज कराई गई है. फोरलेन के किनारे हाईवे फैसिलिटी जोन के तहत दोनों ओर 30-30 मीटर बफर जोन व उसके बाद 18-18 मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जानी है, जिसमें कई लोगों की जमीन आ रही है.

इन लोगों ने भी आपत्ति दर्ज की है. इसके साथ ही वन क्षेत्र, प्राकृतिक नाला के आसपास निर्माण पर रोक को लेकर किए गए प्रावधान के विरोध में भी बड़ी संख्या में आपत्तियां आयी है. जीडीए उपाध्यक्ष की अगुवाई वाली कमेटी इस पूरे मामले की सुनवाई करेगी. आपत्ति करने वाले लोगों को बुलाया जाएगा.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...