6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यअंधेरी ईस्ट में बीजेपी अपना उम्मीदवार वापस लेगी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले...

अंधेरी ईस्ट में बीजेपी अपना उम्मीदवार वापस लेगी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बयान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव के संबंध में अहम घोषणा की है। बावनकुले ने कहा कि बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार मूरजी पटेल आज अपना नामांकन वापस लेंगे। बावनकुले ने कहा कि मूरजी पटेल निर्दलीय भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने यह मांग की थी कि इस चुनाव में बीजेपी अपना उम्मीदवार न उतारे। साथ ही दिवंगत रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके की जीत को सुनिश्चित किया जाए। इस तरह से हम रमेश लटके को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे।

कौन हैं ऋतुजा लटके
उद्धव ठाकरे गुट ने दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस उम्मीदवारी को बरक़रार रखने के लिए भी ऋतुजा को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। नामांकन दाखिल करने के पहले उन्हें अपना इस्तीफ़ा मंजूर करवाने के लिए हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। दरअसल ऋतुजा बीएमसी में बतौर लिपिक काम करती थीं। अदालत के आदेश के बाद उनका इस्तीफ़ा मंजूर हुआ और उन्होंने अपना परचा भरा। फ़िलहाल उनकी निर्विरोध जीत के सभी दल कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...