5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात, सूटकेस में मिली लड़की की लाश, शरीर पर...

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात, सूटकेस में मिली लड़की की लाश, शरीर पर नहीं था कपड़ा

Published on

गुरुग्राम,

गुरुग्राम में इफको चौक के पास सूटकेस में बंद एक लड़की का निर्वस्त्र शव मिला है. बताया जा रहा है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया था. मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी, एसीपी और क्राइम टीम ने मौके पर छानबीन की. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारण का पता चल सकेगा.

जानकारी के अनुसार, साइबर सिटी के सबसे व्यस्त इफको चौक पर एक लावारिस सूटकेस झाड़ियों में मिला. इसमें लगभग 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूटकेस में शव होने की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के इफको चौक पर कुछ लोगों ने एक सूटकेस लावारिस हालत में देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो सूटकेस खोलकर देखा. इसमें लगभग 25 वर्षीय युवती का निर्वस्त्र शव था.

डीसीपी बोले- जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
सूचना के बाद एफएसएल और क्राइम टीमों ने जांच शुरू कर दी है. डीसीपी का कहना है कि पुलिस इफको चौक के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. डीसीपी दीपक सहारण ने दावा किया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण ने कहा, “युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई थी. सबूत मिटाने की नीयत से शव को सूटकेस में बंद कर इफको चौक के पास झाड़ियों में फेंका गया है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें बना दी गई हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है.”

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...