4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगालीबाज श्रीकांत त्यागी को मिल गई बेल, अब जेल से बाहर निकलने...

गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मिल गई बेल, अब जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ

Published on

नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गालीबाजी कांड से चर्चा में आए नेता श्रीकांत त्यागी को हाई कोर्ट ने राहत दे दी है। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से हलफनामा दायर किया गया। यूपी सरकार की ओर से श्रीकांत त्यागी की क्रिमिनल हिस्ट्री और गैंग चार्ट पेश किया गया। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ लगे तीन मामलों में निचली अदालत से राहत मिल गई थी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने देर शाम अपलोड किए गए फैसले में श्रीकांत को जमानत दिए जाने का फैसला दिया है। अब इस फैसले की कॉपी के आधार पर श्रीकांत के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में इस फैसले के बाद हलचल बढ़ने लगी है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को आखिरकार राहत मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट में श्रीकांत त्यागी की ओर से जमानत की मांग की गई। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया गया। श्रीकांत त्यागी ने अपने ऊपर दर्ज कराए गए मुकदमों को दुर्भावना से प्रेरित करार दिया। वहीं, यूपी सरकार की ओर से श्रीकांत की क्रिमिनल हिस्ट्री और गैंग चार्ट को पेश किया गया। कोर्ट ने देर शाम वेबसाइट पर श्रीकांत त्यागी केस के फैसले को अपलोड किया। इसमें ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में गालीबाजी कांड के आरोपी को गैंगस्टर वाले मामले में राहत देते हुए जमानत का फैसला दिया गया है।

कोर्ट के फैसले से जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
हाई कोर्ट का फैसला आने के साथ ही श्रीकांत त्यागी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी पर एक महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौच का आरोप लगा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। श्रीकांत की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद इस पूरे मामले पर खूब राजनीति हुई। त्यागी समाज से लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा। अब कोर्ट के आदेश के बाद उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

9 अगस्त से जेल में बंद हैं श्रीकांत
श्रीकांत त्यागी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी गालीकांड मामले में 9 अगस्त से जेल में बंद है। पिछले दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था। एकल पीठ ने जब गैंगस्टर एक्ट के मामले में उसे राहत नहीं मिली तो उसने दोबारा जमानत की अर्जी दायर की थी। इसके बाद सोमवार को मामले में एक बार फिर सुनवाई हुई। इस दौरान यूपी सरकार की ओर से श्रीकांत त्यागी की क्रिमिनल हिस्ट्री और गैंग चार्ट पेश किया गया।

श्रीकांत त्यागी की ओर से वकील ने इस मामले में कहा कि श्रीकांत का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसके खिलाफ जो भी केस दर्ज हैं, वे दुर्भावना से प्रेरित हैं। महिला से बदसलूकी मामले के तूल पकड़ने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया था। श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर के मुकदमे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...