3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यहिमाचल चुनाव: BJP के आंतरिक मतदान में कई चौंकाने वाले नाम! बढ़ीं...

हिमाचल चुनाव: BJP के आंतरिक मतदान में कई चौंकाने वाले नाम! बढ़ीं मुश्किलें

Published on

नई दिल्ली,

चुनावी राज्यों में भाजपा पूरी ताकत से तैयारियों में जुटी है. पार्टी नहीं चाहती है कि उसके हाथ से कोई राज्य जाए. इस साल के अंत में 2 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों चुनावी राज्य हैं. हिमाचल के लिए तो तारीख का ऐलान भी हो गया है.

हिमाचल में हो चुका है तारीखों का ऐलान
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना होगी. फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है. लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है.

पार्टी ने बनाई ठोस रणनीति
ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए नेतृत्व ने ठोस रणनीति भी बनाई हुई है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान कराया है. पार्टी ने चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से उनकी तीन-तीन पसंद मांगी हैं.

सर्वे ने बढ़ाईं मुश्किलें
आंतरिक मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को दिल्ली भेजा गया. दिल्ली में बैलेट बॉक्स खोल कर गिनती कराई गई. इन मतदानों में कई ऐसे नाम भी सामने आए जो बीजेपी के आंतरिक सर्वे का हिस्सा ही नहीं थे. इसके बाद पार्टी के सामने मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अब भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर और गहनता से विचार हो रहा है.

कार्यकर्ताओं ने किया इन लोगों का विरोध
यह आंतरिक मतदान शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में हुआ. कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर कई विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है. कई जगहों पर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने मतदान में दल बदलने वालों को टिकट देने का विरोध किया है. गौरतलब है कि बीजेपी ने दशकों बाद उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान का सहारा लिया है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...