3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यहिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, वीरभद्र...

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, वीरभद्र सिंह के बेटे को टिकट

Published on

श‍िमला:

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 46 उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी की। इसमें ह‍िमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को श‍िमला ग्रामीण से ट‍िकट द‍िया गया है। वहीं विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। दरअसल हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबक‍ि वोटों की ग‍िनती आठ दिसंबर को होगी।

पार्टी की ओर से जारी ल‍िस्‍ट के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी (डलहौजी) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (नादौन) को उम्मीदवार बनाया गया है।

12 नवंबर को है विधानसभा चुनाव
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...