3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeकंगना की बात और ड्रेस नहीं करती मैच, लोगों ने 'पाखंडी' बताकर...

कंगना की बात और ड्रेस नहीं करती मैच, लोगों ने ‘पाखंडी’ बताकर उड़ाई ‘दीदी’ की धज्जियां

Published on

बॉलीवुड ब्यूटी कंगना रनौत एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई हैं और वजह है उनकी अपनी ही ड्रेस। सोशल मीडिया पर बिंदास अपनी बातें रखने वाली कंगना को लोग उनके कपड़ों के लिए क्रिटिसाइज कर रहे हैं। कंगना को टैग करते हुए लोग उन्हें पाखंडी बता रहे हैं। दरअसल कंगना ने इन लोगों से पंगा भी खुद ही लिया है। आइए जानते हैं, क्या है पूरी कहानी।

कंगना ने शेयर की अपनी ब्रालेट वाली तस्वीर
Kangana Ranaut ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह वाइट ब्रालेट में नजर आई थीं। कंगना ने अपनी तस्वीर शेयर कर महिलाओं के अधिकार पर बात की है। अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। तस्वीरें जरूर पुरानी हैं, लेकिन कंगना ने इसे नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। कंगना ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महिलाओं की आजादी पर कुछ बातें कही हैं।

‘महिला क्या पहनती है और क्या पहनना भूल जाती है, यह उनका मामला है’
कंगना ने अपनी तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, ‘इस फैक्ट पर जोर देना चाहती हूं कि एक महिला क्या पहनती है और क्या पहनना भूल जाती है, यह पूरी तरह से उनका मामला है, न कि आपका।’ इसी के साथ कंगना ने हंसी वाली इमोजी भी शेयर की।

एक बार फिर से गड़े मुर्दे उखाड़ने शुरू कर दिए हैं
इसी आउटफिट में कंगना ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपनी बात रख दी, अब मैं ऑफिस जा सकती हूं, बाय।’ बस यही दो बातें सोशल मीडिया यूजर्स को हिट कर गई। इसके बाद तो लोगों ने उन्हें गुस्से में कंगना के लिए काफी कुछ कह डाला। अब लोगों ने एक बार फिर से गड़े मुर्दे उखाड़ने शुरू कर दिए हैं, जब कंगना ने ही दूसरों की ड्रेस पर कॉमेंट करते हुए उनके लिए काफी भला-बुरा कहा था।

‘उर्मिला मातोंडकर को पॉर्न स्टार बता दिया था’
एक यूजर ने कहा, ‘ठहरिए, क्या वह ये नहीं थीं जिन्होंने किसी गाने में रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से उर्मिला मातोंडकर को पॉर्न स्टार बता दिया था।’ एक अन्य यूजर ने कहा है, ‘अबे सर्किट, ये दुनिया के लोगों को सबक सिखाने के लिए खुद कपड़े उतारकर दिखाना जरूरी है क्या?’

‘ये किसी और ने पहना होता तो दीदी को पता नहीं क्या-क्या याद आ जाता’
एक ने लिखा, ‘ये किसी और ने पहना होता तो दीदी को हिंदुत्व , कल्चर और पता नहीं क्या-क्या याद आ जाता।’ एक शख्स ने लिखा, ‘बस इसकी दुकान बंद, बस अब ऐसे उल्टे-पुल्टे फोटो डालकर खुद कॉमेंट करके कुछ टाइम निकालेगी। फिर एक भूली दास्तान बन जाएगी। टाटा बाय बाय।’

कंगना ने कोलकाता से 600 रुपये में खरीदी थी साड़ी
हाल ही में कंगना ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही थीं। इस पोस्ट पर कंगना ने लिखा था कि यह साड़ी मैंने कोलकाता से 600 रुपये में खरीदी है। स्टाइल का मतलब केवल इंटरनैशनल ब्रैंड्स ही नहीं होता, आपका हर एक्शन इस देश को फायदा पहुंचा सकता है। आप लोकल चीजें खरीद कर कई फैमिली की रोजी चला सकते हैं। वोकल फॉर लोकल, जय हिंद।’ कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो इस वक्त वह अपनी फिल्म ‘इमर्जेंसी’ में व्यस्त हैं, जिसमें वह इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आनेवाली हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...