4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यसैफई भर ही साथ या अखिलेश लखनऊ में भी शिवपाल को कंधे...

सैफई भर ही साथ या अखिलेश लखनऊ में भी शिवपाल को कंधे पर रखने देंगे हाथ?

Published on

लखनऊ

नेता जी के निधन के बाद पूरा मुलायम कुनबा सैफई में एकजुट नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख चाचा शिवपाल यादव साथ-साथ दिख रहे हैं चाहे वह शुद्धिकरण का मौका हो या अस्थि विसर्जन का। ऐसे में पिछलों कई दिनों से यूपी के सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग सवाल करने लगे कि क्या ये साथ सैफई तक ही है या लखनऊ में भी साथ होंगे।

वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो शिवपाल मुलायम और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का काम करते रहे हैं। इसलिए मुलायम के बाद पुराने कार्यकर्ताओं में शिवपाल की अच्छी पैठ है। ऐसे में शिवपाल अखिलेश के साथ खड़े होकर कार्यकर्ताओं को दिखा रहे हैं कि लाखों विवादों के बाद भी वे भतीजे के साथ खड़े हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मुलायम के संस्कार प्रक्रिया खत्म होने बाद अखिलेश लखनऊ में भी शिवपाल को कंधे पर रखने देंगे हाथ या फिर राहें अलग हो जाएंगी।

सैफई में 10 दिनों से साथ-साथ हैं चाचा-भतीजे
पिछले 10 दिनों से चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव सैफई में साथ-साथ हैं। शिवपाल परिवार पर हुए वज्रपात के दौर में अखिलेश को ढांढस बंधाते दिखे। हाल में सैफई में ‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि देने आए कार्यकर्ताओं से शिवपाल ने यहां तक कह दिया कि मुलायम सिंह अब अखिलेश में दिखा करेंगे। बताया जा रहा है कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य अब ‘नेताजी’ की उस इच्छा की दुहाई दे रहे हैं कि जिसमें उन्होंने शिवपाल व अखिलेश को साथ आकर सपा को मजबूत करने व इसे राष्ट्रीय पार्टी बनाने की इच्छा जताई थी। इसे नकारना दोनों के लिए आसान नहीं होगा।

अखिलेश यादव के सामने कई चुनौतियां
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव के सामने वैसे तो कई चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं लेकिन हाल-फिलहाल ये तीन इम्तिहान उन्‍हें देने होंगे। सबसे पहले तो उनके सामने दो उपचुनाव होने हैं। सपा गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट भाजपा से छीनने की तैयारी में है तो मैनपुरी लोकसभा सीट को बचाने की चुनौती है। मुलायम की इस सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सबकी निगाहें होंगी। यहां भाजपा से भी जूझना होगा। इस इम्ति‍हान के बाद निकाय चुनाव की जंग में उतरना है। सवाल ये भी है कि इन चुनौतियों से निपटने में चाचा शिवपाल भतीजे अखिलेश का साथ देंगे?

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...