8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यUP में भी हिंदी में होगी MBBS और इंजीनियरिंग की पढ़ाई, CM...

UP में भी हिंदी में होगी MBBS और इंजीनियरिंग की पढ़ाई, CM योगी का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के बाद, उत्तर प्रदेश में भी हिंदी में MBBS की पढ़ाई होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है. एमपी के बाद यूपी देश का ऐसा दूसरा राज्य होगा जहां हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी. योगी सरकार मेडिकल के साथ-साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में कराने का प्लान तैयार कर रही है, जो अगले एकेडमिक ईयर से लागू हो जाएगा. सीएम योगी ने अपनी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी सूचना दी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कुछ पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है. आगामी वर्ष से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन विषयों के पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ने के लिए मिलेंगे.’ एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने एमबीबीएस के तीन विषयों की किताबें हिंदी में करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है. इनमें जैन रसायन, शरीर रचना और चिकित्सा शरीर विज्ञान शामिल हैं.

इससे पहले 16 अक्टूबर, 2022 को, गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में भारत की पहली हिंदी एमबीबीएस पुस्तक का शुभारंभ किया था. इसके साथ, मध्य प्रदेश एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए हिंदी में चिकित्सा शिक्षा लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...