10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यहिमाचल AAP में भड़की बगावत की चिंगारी, टिकट न मिलने से खफा...

हिमाचल AAP में भड़की बगावत की चिंगारी, टिकट न मिलने से खफा प्रदेश प्रवक्ता का इस्तीफा

Published on

शिमला

टिकट न मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टी में बागी नेता लगातार विरोध जताकर पार्टी की सिरदर्दी को बढ़ा रहे हैं। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बगावत की चिंगारी भड़क उठी है। सबसे पहले बगावती सुर राजधानी शिमला से उठे हैं। शिमला से पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने टिकट न मिलने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद गौरव शर्मा ने पार्टी के हरजोत बैंस को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरव शर्मा के साथ-साथ उनके साथ 40 अन्य समर्थकों ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। इस्तीफे को लेकर लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी हाईकमान की ओर से उनकी अनदेखी की पीड़ा को भी साझा किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले छह महीने से पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

वह लिखते हैं कि डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा गया है। इसके बावजूद पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी से टिकट दे दिया है, जिसे शिमला के पार्टी कार्यकर्ता तक नहीं जानते हैं। ऐसे में शिमला शहरी सीट से पार्टी की ओर से टिकट गलत व्यक्ति को दिए जाने के विरोध में मैं पार्टी से इस्तीफ दे रह‌ा हूं। इसके साथ ही पार्टी में विरोधी सुर उठना शुरू हो गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में शिमला में पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...