10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यबेगूसराय में लव जिहाद, Facebook पर दोस्ती के बाद की शादी, प्रेग्नेंट...

बेगूसराय में लव जिहाद, Facebook पर दोस्ती के बाद की शादी, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला आया है. विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की. फिर मोबाइल पर बात करते-करते दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी कर ली. अब गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहा है.

दूसरी ओर युवती के परिजन भी लड़की का साथ नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि अपनी मर्जी से शादी की तो भुगतो. गर्भवती पीड़िता दो महीने से बेगूसराय से समस्तीपुर तक महिला थाना का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन न तो मामला दर्ज हुआ नहीं कोई कार्रवाई.गुरुवार को पीड़िता एसपी योगेंद्र कुमार के जनता दरबार में पहुंची थी. इसके बाद एसपी ने पीड़िता से पूरे मामले को समझकर संज्ञान में लिया. मामले में महिला थाना अध्यक्ष को बुलाकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.

कई बार कराया गर्भपात
समस्तीपुर जिले के रहने वाली चांदनी कुमारी बेगूसराय में मॉल में काम करती थी. चांदनी कुमारी का आरोप है कि जनवरी 2020 में फेसबुक से सहरसा जिला के मोहम्मद आफताब आलम से दोस्ती हुई थी. बातचीत करते-करते प्यार हो गया. आफताब शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा. कई बार गर्भपात भी कराया.

काफी दबाव देने पर इसी साल के जनवरी में बेगूसराय के काली मंदिर में शादी की. बेगूसराय में ही किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रहने लगा. बीच-बीच में आफताब अपने गांव भी रहने चला जाता था. इस बार जब आफताब के आने पर ससुराल ले जाने के लिए दबाव बनाया, तो वह फरार हो गया.

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
चांदनी का आरोप है कि वह दो माह की गर्भवती है. आफताब के परिजन लगातार धमकी दे रहें कि गर्भपात करा लो और उसे छोड़ दो. इसकी शिकायत करने चांदनी महिला थाना बेगूसराय पहुंची थी. मगर, महिला थाना ने समस्तीपुर महिला थाना भेज दिया.जब समस्तीपुर महिला थाना पहुंची, तो वहां से बेगूसराय लौटा दिया गया‌. पीड़िता का कहना है अब मायके वाले भी साथ देने को तैयार नहीं हैं. वह न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसका साथ कोई नहीं दे रहा है.

मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया, “आज जनता दरबार में एक लड़की के द्वारा शिकायत की गई थी. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है. लड़की ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर झांसा देकर शादी कर ली. अब गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया गया है. महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी.”

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...