10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यभगवान की पूजा पर रोक, तस्वीर फाड़ दी; कपल पर ईसाई धर्म...

भगवान की पूजा पर रोक, तस्वीर फाड़ दी; कपल पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव

Published on

अलवर

राजस्थान में कपल ने अपने माता-पिता पर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। कपल का कहना है कि माता-पिता ने पहले ही अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और अब वो उनपर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। कपल का यह भी आरोप है कि उन्हें अपने भगवान को पूजने से रोका जा रहा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने गुरुवार को कहा, ‘कपल द्वारा अपने माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि उनपर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें अपने भगवान की पूजा नहीं करने दी जा रही है।’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले को जांच में लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामले पारिवारिक विवाद का लगता है। शिकायतकर्ता सोनू ने कहा कि दो साल पहले उसके माता-पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद से वो लोग मुझे और मेरी पत्नी पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं और हमारी धार्मिक कार्यों में परेशानी पैदा कर रहे हैं।

सोनू ने कहा, ‘मेरे परिवार के कुछ सदस्यों ने ईसाई धर्म अपना लिया। जब हम भगवान की पूजा करते हैं तो वो हमारा विरोध करते हैं। वो हमारे भगवान की तस्वीरों के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं। वो हम पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। हम हिंदू बनकर रहना चाहते हैं, लेकिन वो समस्याएं पैदा कर रहे हैं। उन्होंने हमसे कहा कि हम हिंदुत्व का पालन ना करें।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप मोदी ने आरोप लगाया कि कपल के माता-पिता ने कहा है कि अगर उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘विश्व हिंदू परिषद के संज्ञान में एक केस आया है। एक परिवार 60 फीट हरिजन इलाके में रहता है। माता-पिता अपने बच्चे को ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन उसी परिवार में कुछ लोग ईसाई धर्म का पालन कर रहे हैं। जब बच्चे भगवान की पूजा करते हैं तो वो भगवान की तस्वीरें फाड़ देते हैं और उन्हें पूजा करने से रोकते हैं। वो लोग उन्हें घर में पूजा नहीं करने दे रहे हैं।’

दिलीप मोदी ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने यहां एक चेन बना लिया है। यह लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए लालच दे रहे हैं। यह लोग उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए हर महीने पैसे भी देते हैं। यह एक रैकेट है और उन्हें ऊपर से सुरक्षा मिल रही है। इन्हें फंड मिल रहा है। वो हिंदुओं की संख्या को कम करना चाहते हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...