12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालबीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से अचानक निकल गए सिंधिया, कई तरह...

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से अचानक निकल गए सिंधिया, कई तरह की चर्चाएं शुरू

Published on

भोपाल

एमपी बीजेपी कोर ग्रुप की भोपाल में मीटिंग हुई है। मीटिंग के दौरान बीजेपी के सभी दिग्गज नेता समेत प्रदेश के केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं। इस मीटिंग में मिशन 2023 को लेकर चर्चा होगी। कोर ग्रुप की मीटिंग में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे थे। मीटिंग से पहले उन्होंने कहा था कि एमपी में 2023 में कमल का फूल खिलेगा। वहीं, कुछ देर मीटिंग में रहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया वहां से निकल गए। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कोर ग्रुप की मीटिंग में मिशन 2023 को लेकर चर्चाएं होनी थी। इसमें कथित रूप से निगम मंडल में खाली पड़े पदों को लेकर भी चर्चा होनी थी। साथ ही हाल में कुछ जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों पर कुछ सीनियर नेताओं की नाराजगी है। कोर ग्रुप की मीटिंग में इस पर भी चर्चा संभावित थी। उससे पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया मीटिंग से निकल गए हैं।

ग्वालियर जिला अध्यक्ष को भी बदला गया है। वहीं, पार्टी की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया के निकलने की वजह बताया गया कि उनकी तबीयत खराब थी इसलिए जल्दी निकल गए। पूर्व से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम साढ़े चार बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। हालांकि बाहर निकलते वक्त उन्होंने किसी से बात नहीं की है। इसलिए कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कोर ग्रुप की मीटिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन के विस्तार की दृष्टि से नियमित रूप से विचार-विमर्श होते रहता है।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...