12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमुश्किल में फंसी भाजपा की गाड़ी तो 'कांग्रेस' ने खींचा, AAP वीडियो...

मुश्किल में फंसी भाजपा की गाड़ी तो ‘कांग्रेस’ ने खींचा, AAP वीडियो शेयर कर बोली- यही है ILU-ILU

Published on

नई दिल्ली

गुजरात में इस बार ‘मुश्किल’ में फंसी भाजपा की गाड़ी क्या कांग्रेस की मदद से ही बाहर निकलेगी? गुजरात में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कथित ‘जुगलबंदी’ की ओर इशारा करते हुए एक वीडियो शेयर कर तंज कसा है।

‘आप’ ने शनिवार को गुजरात का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कीचड़ में फंसे भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे एक वाहन को कांग्रेस के पोस्टरों से सजे प्रचार वाहन द्वारा खींचकर बाहर निकालते देखा जा सकता है। ‘आप’ का कहना है कि गुजरात में भाजपा के रुके हुए चुनावी वाहन को बचाने के लिए कांग्रेस जी-तोड़ कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, ”गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा जोर लगाती कांग्रेस.. ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी”

गौरतलब है कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। 2017 के चुनावों में भाजपा ka 99 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुई थीं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

भाजपा गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में हैं और इसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। गुजरात में आमतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बीच आमना-सामना होता रहा है, लेकिन आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी मैदान में एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। ‘आप’ पिछले कुछ सालों से गुजरात में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है। ‘आप ने 2017 के चुनावों में 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा किए थे, लेकिन तब वह अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...