11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यAAP के सीएम फेस इसुदान गढ़वी की सीट को लेकर सस्पेंस खत्म,...

AAP के सीएम फेस इसुदान गढ़वी की सीट को लेकर सस्पेंस खत्म, खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी की सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। इसुदान गढ़वी गुजरात की जाम खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आप आदमी पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य को एक अच्छा सीएम मिलेगा।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘किसान, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और व्यापारी के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया से चुनाव लड़ेंगे। भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा।’

इसुदान गढ़वी राजनीति में आने से पहले जाने-माने टीवी एंकर रहे हैं। इसुदान का जन्म 10 जनवरी 1982 को द्वारका जिले के पिपलिया गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उन्होंने अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता के कामयाब करियर को छोड़कर गढ़वी ने राजनीति में कदम रखा है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी पर भरोसा जताते हुए उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार बना दिया। 40 साल के इसुदान गढ़वी को कैंडिडेट करार देने से पहले आम आदमी पार्टी ने बाकायदा एक सर्वे कराया था। जिसमें इसुदान को 73 प्रतिशत वोट मिले थे।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...