11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश में रेकॉर्ड 75.6 प्रतिशत वोटिंग का बना रिकॉर्ड, और बढ़ेगा...

हिमाचल प्रदेश में रेकॉर्ड 75.6 प्रतिशत वोटिंग का बना रिकॉर्ड, और बढ़ेगा आंकड़ा

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 75.6 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ। राज्य के निर्वाचन अधिकारियों के पास रविवार को उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राज्य में शनिवार को एकल चरण में मतदान हुआ था और पोस्टल बैलट अब भी प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में वोटिंग का आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कुल महिला मतदाताओं में से 76.8 प्रतिशत और पुरुषों में से 72.4 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीसरे लिंग का मतदान प्रतिशत 68.4 प्रतिशत रहा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने राज्य मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक बयान में कहा कि राज्य में अनुमानित मतदान प्रतिशत 75.6 है।

ईवीएम से 74.6 फीसदी वोट पड़े
अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से 74.6 प्रतिशत मत पड़े। बयान में कहा गया, ‘इसके अलावा, एक प्रतिशत डाक मतपत्र पहले ही प्राप्त हो चुके हैं, जिससे अब तक कुल मतदान 75.6 प्रतिशत हो गया है और लगभग दो प्रतिशत डाक मतपत्र अभी प्राप्त होने हैं।’

सबसे अधिक 85.25 प्रतिशत मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम मतदान (62.53 प्रतिशत) शिमला विधानसभा सीट पर हुआ। बयान में कहा गया है कि इस विधानसभा चुनाव में राज्य निर्वाचन विभाग ने 2017 के चुनाव में कम मतदान वाले 11 निर्वाचन क्षेत्रों पर बहुत ध्यान दिया।

5 दिसंबर को आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे
इन निर्वाचन क्षेत्रों – धरमपुर, जयसिंहपुर, शिमला, बैजनाथ, भोरंज, सोलन, कसुम्पटी, सरकाघाट, जसवां प्रागपुर, हमीरपुर और बड़सर – के तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि 11 में से नौ सीट पर मतदान प्रतिशत में अंततः 7 प्रतिशत तक का सुधार हुआ।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के नतीजे पांच दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे के बाद दिखाए जा सकते हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होना है।

गुजरात में अगले महीने चुनाव
गुजरात चुनाव के पहले चरण के तहत एक दिसंबर को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश और गुजरात तथा विभिन्न जगहों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी।हिमाचल प्रदेश में मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे धीमी गति से शुरू हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और सूरज निकलने से ठंड से राहत मिली, मतदान तेज होता गया।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...