14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीति'आप' महिलाओं पर अधिक मेहरबान, गैर आरक्षित सीट पर भी उतारीं महिला...

‘आप’ महिलाओं पर अधिक मेहरबान, गैर आरक्षित सीट पर भी उतारीं महिला उम्मीदवार

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (आप) ने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए इस बार सामान्य सीटों पर भी महिला उम्मीदवार मैदान में उतारी हैं। निगम चुनाव में दिल्ली के सभी 250 वार्ड में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पार्टी ने इससे आगे जाकर 55.2 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारी हैं।’आप’ ने 125 महिला आरक्षित वार्ड से अलग 13 समान्य वर्ग के वार्ड पर भी महिला उम्मीदवारों को उतारा है। पार्टी का कहना है कि सर्वे में महिला उम्मीदवारों के आगे रहने के चलते यह फैसला किया गया है।

एमसीडी चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन
पार्टी ने जिन 13 सामान्य वर्ग के वार्ड पर महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है- उनमें वार्ड नंबर 57 पर संजू जैन, 59 नंबर वार्ड पर शालू दुग्गल, 70 शास्त्री नगर पर बबिता शर्मा, 95 विष्णु गार्डन से मीनाक्षी चंदीला, वार्ड 117 डाबड़ी से तिलोत्तमा चौधरी, वार्ड 121 द्वारका ए से कैप्टन शालिनी, वार्ड 140 इंद्रपुरी से ज्योति गौतम, वार्ड 142 दरियागंज सामान्य सीट से सारिका चौधरी, ग्रीन पार्क से सरिता फोगाट, भजनपुरा से रेखा रानी, न्यू अशोक नगर से अनिता हाकम समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं। पार्टी ने वार्ड 43 पर सुल्तानपुरी से एससी महिला के लिए आरक्षित सीट पर बॉबी किन्नर को टिकट दिया है।

युवा चेहरों को तवज्जो : पार्टी का दावा है कि हमने इस बार उम्मीदवारों में पार्टी के पदाधिकारी, वॉलंटियर को तवज्जो दी गई है। इस श्रेणी में 218 ऐसे उम्मीदवार हैं जो पार्टी संगठन में कहीं न कहीं जुड़े हैं। पार्टी का दावा है कि इस बार हमने युवा चेहरों को भी तवज्जो दी है। पार्टी की तरफ से सबसे कम उम्र की 23-24 साल की उम्मीदवार शिवानी चौहान हैं, जो कालका जी से मैदान में हैं। पार्टी ने 41 मौजूदा पार्षदों को टिकट दिया है। एक एल्डर मैन को भी मौका दिया गया है।

वार्ड 121 से उम्मीदवार कैप्टन शालिनी : आम आदमी पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती रही है। इसी उम्मीद से मैंने सामान्य सीट होने के बावजूद आवेदन किया था। अक्सर पार्टियां सामान्य सीटों पर पुरुष को ही उम्मीदवार बनाती हैं, लेकिन आप नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा कर बाकी महिलाओं को प्रेरित करने का काम किया है।

वार्ड 142 दरियागंज से उम्मीदवार सारिका चौधरी : अरविंद केजरीवाल और पूरी पार्टी की आभारी हूं कि मुझे समान्य सीट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया है। मेरी जगह किसी पुरुष को भी पार्टी उम्मीदवार बना सकती थी। यह इस बात का प्रमाण है कि आप महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...