11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यशक्तिवर्धक दवा लेकर बनाए थे संबंध, खून बहने पर GF को छोड़...

शक्तिवर्धक दवा लेकर बनाए थे संबंध, खून बहने पर GF को छोड़ भागा

Published on

उन्नाव ,

उन्नाव जिले के सदर कोतवाली इलाके में 19 साल की लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर में अकेली पाकर उसने प्रेमिका से जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे. इससे पहले उसने उत्तेजनावर्धक दवा का सेवन कर लिया था. इसके चलते काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाने का लड़की ने काफी विरोध भी किया था, लेकिन दवा खाने के वजह से अपने आप को रोक नहीं पाया और उत्तेजना में आकर जबरदस्ती उसके साथ संभोग करता रहा. इसी के चलते लड़की बेहोश हो गई और उसके गुप्तांग से तेजी से खून बहने लगा. उस दौरान वह मौके से डरकर भाग निकला था.

पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि बीते 10 नवंबर को कोतवाली सदर इलाके के हुसैननगर गांव में एक दलित युवती का शव उसके घर में मिला था. इस मामले में पहले सुजीत और कुंवारा नामक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

तब खुला राज
इस मामले की जांच की गई तो इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को गलत पाया गया. इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी सर्विलांस ने युवती के वॉट्सऐप चैट और सीडीआर को खंगाला और फिर युवती के प्रेमी रामबरन उर्फ राज गौतम पुत्र जुग्गी लाल को गिरफ्तार किया.

ब्लीडिंग से हुई मौत
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने बताया कि वह युवती से शेयर चैट ऐप के जरिए बातचीत करता था. बात करके ही उसके घर मिलने गया था. उसने शक्तिवर्धक दवा का ओवरडोज लेकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए थे. इससे लड़की बेहोश हो गई थी और उसे तेजी से रक्तस्राव होने लगा था. इससे डरकर वह उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया था. बता दें कि अधिक ब्लीडिंग के कारण युवती की मौत हुई है.

आरोपी है MA का स्टूडेंट
एसपी के मुताबिक, आरोपी रामबरन माखी थाना इलाके के रावतपुर का रहने वाला है. वह डीएसएन कॉलेज से मास्टर ऑफ आर्ट (MA) कर रहा है और राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रह रहा था. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को थाना दही इलाके में लखनऊ बाईपास के पास से पकड़ा गया. पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 906/22, 302 और 376 के तहत आरोपी बनाया है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...